यूपी के सियासी तापमान में चढ़ान तो मौसमी में गिरावट जारी
Source: एजेंसी | Last Updated 16:55(30/01/12)
लखनऊ। राजधानी लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों सर्द हवाओं का दौर जारी है। धूप खिलने के बावजूद लोग सर्द हवाओं के असर से ठिठुरने पर मजबूर हैं। तापमान में गिरावट का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा।
सोमवार सुबह बिजनौर जिले का नजीबाबाद एक बार फिर सूबे का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 2.5 डिग्री सेल्सियस था। वहीं राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम था।
मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता ने संवाददाताओं को बताया, "पर्वतीय इलाकों में हिमपात के कारण वहां से आने वाली सर्द हवाएं ठिठुरन पैदा कर रही हैं और तापमान में गिरावट हो रही है।"
गुप्ता ने कहा कि फिलहाल कम से कम एक सप्ताह तक सर्द हवाओं से निजात मिलने के आसार नहीं हैं। इस दौरान आसमान साफ रहेगा और धूप खिलेगी।