राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
कल्याण के जन्मदिन पर बधाई देने के लिए पहुंचे भाजपा के दिग्गज
dainikbhaskar.com | Jan 05, 2013, 15:47PM IST
लखनऊ. प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के 81वें जन्मदिन पर आज उनके लखनऊ स्थित आवास पर पूरा भाजपाई कुनबा जुटा। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह और वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी उनके घर जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे।
कल्याण सिंह से अक्सर लव-हेट रिलेशंस के चलते चर्चा में रहे राजनाथ सिंह ने कल्याण के शान में खूब कसीदे पढ़े और उनके लिए 125 साल उम्र की कामना तक कर डाली। वहीं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने साफ़ किया की कल्याण सिंह की जन क्रान्ति पार्टी का विलय भाजपा में 21 जनवरी को हो जाएगा। पर उन्होंने साथ ही यह भी कहा की जहां जन क्रान्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह (कल्याण सिंह के बेटे) के नेतृत्व में उनकी पार्टी का विलय 21 जनवरी को लखनऊ में होगा वहीं कल्याण सिंह तकनीकी कारणों से अभी भाजपा में नहीं शामिल होंगे।
वर्तमान में एटा से निर्दलीय सांसद कल्याण सिंह यदि भाजपा में शामिल होते हैं तो उन्हें लोक सभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर दुबारा चुनाव लड़ना पडेगा। वहीं राजनाथ सिंह नें पत्रकारों से कहा की जब दिल मिल गए हैं तो कल्याण पार्टी से कोई अलग थोड़ी ही ना हैं, औपचारिकताएं तो बाद में भी हो जायेंगी।






