राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
भीख मंगवाने के लिए किडनैप किए दो मासूम चौबीस घंटे में बरामद
dainikbhaskar.com
| Feb 09, 2013, 12:05PM IST
लखनऊ. जालौन की उरई पुलिस ने एक दिन पहले तीन साल की तमन्ना और डेढ़ साल के नैतिक नाम के बच्चों के अपहरण मामले में चौबीस घंटे के अंदर बच्चों को बरामद कर लिया है। पुलिस ने इनका अपहरण करने वाले एक शख्स को भी गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पता चला कि गिरफ्तार रनवीर ने इनका अपहरण भीख मंगवाने के लिए किया था। उरई के शांतिनगर में रहने वाले चंद्रेश के दो बच्चे तीन साल की तमन्ना और डेढ़ साल के नैतिक गुरुवार को घर के बाहर खेल रहे थे। कुछ समय बाद पता चला कि दोनों बच्चों को एक शख्स उठा ले गया है।
मामले की शिकायत चंद्रेश ने उरई थाने मे दी और अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इसके बाद पुलिस की टीमें बच्चों की बरामदगी का प्रयास करने लगीं। करीब चौबीस घंटे की खोजबीन के बाद पुलिस को सूचना मिली कि एक शख्स दो बच्चों को लेकर काशीराम कालोनी के पास देखा गया है। पुलिस ने मौके पर दबिश दी तो यहां जालौन के नदीगांव थाना के खजुरी गांव के रहने वाले रनवीर को तमन्ना और नैतिक के साथ सवारी का इंतजार करते पाया गया। पुलिस ने रनवीर को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने बताया कि वह बच्चों से भीख मंगवाने के लिए उन्हें उठाकर लाया था।






