राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
UP LIVE: कॉल सेंटर में काम करने वाली लड़की की नोएडा में मिली लाश
dainikbhaskar.com
| Jan 06, 2013, 09:07AM IST
यूपी की पल-पल की खबर, बस एक क्लिक पर
- नोएडा में एक बीपीओ कंपनी में काम करने वाली 21 साल की लड़की का शव सेक्टर-63 में उसके घर के पास मिला है। वह रात में ऑफिस से घर लौटने के क्रम में लापता हो गई थी। पुलिस ने अंदेशा जताया है कि शायद उसके साथ बलात्कार भी किया गया। पुलिस ने बताया कि लड़की सेक्टर 65 में एक बीपीओ कंपनी में काम करती थी और रात नौ बजे के करीब वह अपनी चार महिला सहकर्मियों के साथ दफ्तर से रवाना हुई थी।
- यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं की तारीखें घोषित कर दी गई है। परीक्षाएं 12 मार्च से होंगी। हाईस्कूल की परीक्षा 12 मार्च से 3 अप्रैल तक चलेगी, जबकि इंटर की परीक्षाएं 18 अप्रैल तक चलेंगी। इस बार हाईस्कूल, इंटरमीडिएट में परीक्षार्थियों की संख्या पिछले सत्र की तुलना में पांच लाख अधिक हो गई है। हाईस्कूल परीक्षा में 37,09,877 और इंटरमीडिएट परीक्षा में 24,98,352 यानी कुल 62,08,229 परीक्षार्थी भाग लेंगे।
- कानपुर के नौबस्ता में शोहदों से तंग युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महीने भर बाद युवती की शादी होनी थी। युवती ने अपने सुसाइड नोट में एक शोहदे का नाम लिखते हुए कहा है कि वह और उसके साथी उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहे हैं। इसकी वजह से वह काफी परेशान है। पुलिस शोहदे और उसके साथी की तलाश कर रही है।
- बुंदेलखंड के बांदा जिले में एक नाबालिग छात्रा के साथ शिक्षक ने की छेड़खानी और किया दुराचार का प्रयास। आरोपी शिक्षक गिरफ्तार।
- मनचलों से परेशान एक युवती ने कानपुर के नौबस्ता छेत्र में की आत्महत्या। सुसाइड नोट में लिखा तीनों मनचले लड़कों का नाम।
- सीतापुर में सिधौली क्षेत्र के एक ही गाँव के चार बच्चे रहस्यमय ढंग से हुए गायब। चारों लडके एक ही प्राइमरी स्कूल के थे छात्र।






