राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
UP LIVE: महंगी हुई सीएनजी, 8 जनवरी को सचिवालय बंद
dainikbhaskar.com | Jan 06, 2013, 17:36PM IST
यूपी की पल-पल की खबर, बस एक क्लिक पर
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हाथरस में एक हादसे में जलकर मरने वाली लड़की के परिवार को दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा की है। हाथरस जिले के एक गांव में सोमवार की रात अर्जुन नाम के एक युवक ने छत के रास्ते घर में कूदकर 17 साल की लड़की को जिंदा जलाने की कोशिश की थी। लड़की बुरी तरह झुलस गई थी, जिसके बाद उसे अलीगढ़ मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। 90 फीसदी जली हालत में अस्पताल पहुंची, लड़की की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गयी।
- उत्तर प्रदेश सचिवालय में 8 जनवरी को सभी कार्यालय बंद रहेंगे। उत्तर प्रदेश विधानमंडल की उत्तरशती रजत जयंती समारोह में हिस्सा लेने 8 जनवरी को महामहिम राष्ट्रपति लखनऊ आएंगे। इस दौरान विधानभवन में कई कार्यक्रम होने हैं। इसलिए सुचारू व्यवस्था को ध्यान में रखकर उत्तर प्रदेश सचिवालय, के मुख्य भवन, नवीन भवन, अधिकारी भवन, बहुखण्डी सचिव भवन, एनेक्सी भवन, बापू भवन, विकास भवन और योजना भवन स्थित सभी कार्यालयों को बंद करके अवकाश घोषित कर दिया गया है।
- यूपी में सीएनजी फिर महंगी हो गई है। शनिवार देर रात 12 बजे से राजधानी लखनऊ में इसके दाम 1.15 रुपए प्रति किलोग्राम बढ़ गए, वहीं आगरा में इसकी कीमत में दो रुपए का इजाफा किया गया है। लखनऊ में अब सीएनजी 42.13 रुपए से बढ़कर 43.48 रुपए प्रति किलो की मिलेगी, वहीं आगरा में यह 48 रुपए से बढ़कर 50 रुपए हो गई है। इससे पहले अगस्त में ही सीएनजी की कीमत में करीब सवा तीन रुपए बढ़ाए गए थे।
- विधानसभा का उत्तरशती रजत जयंती समारोह शुरू हुआ। दोनो सदनों की संयुक्त बैठक विधानसभा मंडप में शुरू हुई। बैठक में मुख्य अतिथि एनडी तिवारी मौजूद हैं। तीन सदस्यों का होना है सम्मान, स्मारिका का विमोचन।






