विज्ञापन
 
Home >> Uttar Pradesh >> News >> Live News Updation Of Uttar Pradesh

UP LIVE: मायावती ने यूपी में की राष्‍ट्रपति शासन लगाने की मांग

dainikbhaskar.com | Jan 07, 2013, 17:36PM IST
 
 

यूपी की पल-पल की खबर, बस एक क्लिक पर
 
 
- बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोमवार को एक बार फि‍र यूपी में राष्‍ट्रपति शासन लगाने की मांग करते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश में 10 महीने की सरकार से जनता त्रस्‍त हो चुकी है। मायावती ने कहा कि प्रदेश में गुंडे माफि‍याओं का राज है। कोई भी सुरक्षित नहीं है। महिलाओं के साथ बलात्‍कार की घटनाएं हो रही हैं इसलिए ऐसी सरकार को तुरंत बर्खास्‍त कर देना चाहिए। मायावती ने आज बसपा के सांसदों, विधायक और कोऑर्डिनेटर्स की मीटिंग बुलाई थी। 
 
- यूपी में 125 साल पूरे होने पर उत्‍तरशती रजत जयंती समारोह आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम आयोजित कराने में सरकार की प्राथमिकता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले दिन से यूपी में पूरा प्रशासनिक अमला इस आयोजन को सफल बनाने में जुटा है। विधानसभा में इसी समारोह के तहत तीन दिन का विशेष सत्र चल रहा है, जिसमें मंगलवार 8 जनवरी को देश के राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी हिस्‍सा लेंगे। पूरे शहर में अलग-अलग जगह प्रचार के बैनर लगाए गए हैं। इन्‍हें एक गलती बार-बार लोगों की आंख में खटक रही है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा लाखों रुपए खर्च कर बनाए गए इन बैनरों पर 'आयोजन' शब्‍द को 'अयोजन' लिखा है।
 
- बुंदेलखंड के ललितपुर जिले में बस और ट्रक की आमने सामने हुई टक्कर। हादसे में 26 यात्री ज़ख़्मी। एक गंभीर घायल को झांसी मेडिकल कॉलेज भेजा गया। ललितपुर-झांसी राजमार्ग की है घटना।
 
- गोरखपुर में कई दिनों से लापता चार साल की बच्ची का शव मिला। ह्त्या के शक में सौतेला बाप गिरफ्तार। नथुपुर गाँव का है मामला।
 
- लखीमपुर खीरी में नौ साल की बच्ची के साथ हुआ बलात्कार। दो आरोपी युवक के खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज। बांकेगंज इलाके की है घटना।
 
- मुज़फ्फरनगर जिले में महिला ने बच्ची को सड़क पर दिया जन्म। डाक्टरों पर अस्पताल में जगह ना देने का आरोप। महिला जिला अस्पताल का है मामला।
 
- सारनाथ स्थित केन्द्रीय तिब्बती अध्ययन विश्वविद्यालय में विश्व शांति के प्रतीक एवं तिब्बतियों के धर्मगुरु परमपावन दलाई लामा पहुंचे। उनका पूरे गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। दलाई लामा यहां पर 6 दिन तक रहेंगे। 
 
- यूपीएसटीएफ ने बिहार के फरार आरोपी एक लाख रुपए के इनामी प्रद्युम्‍न शर्मा उर्फ मंटू शर्मा उर्फ मंटन शर्मा को लखनऊ में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उसके पास से 8 लाख रुपए नकद, 32 बोर की विदेशी पिस्‍टल, चार कारतूस और एक स्‍कूटी की बरामदगी दिखाइ्र गई है। बिहार में पटना, मुजफ्फरनगर में कई हत्‍याओं, हत्‍या के प्रयास और वसूली मामले में फरार चल रहे मंटू शर्मा की गिरफ्तारी पर बिहार पुलिस ने एक लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। काफी कोशिश के बाद भी मंटू पकड़ में नहीं आ रहा था। 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment