राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
UP LIVE: इलाहाबाद रेलवे स्टेशन पर कुम्भ की भारी भीड़ के कारण मची भगदड़
dainikbhaskar.com
| Feb 10, 2013, 20:55PM IST
यूपी की पल-पल की खबर, बस एक क्लिक पर
- इलाहाबाद रेलवे स्टेशन पर कुम्भ की भारी भीड़ के कारण मची भगदड़ में तीन से चार लोग गंभीर रूप से हुए घायल। अपुष्ट सूत्रों के अनुसार कुछ लोगों की मौत की भी है खबर।
- मौनी अमावस्या पर महाकुंभ ही नहीं वाराणसी, आगरा, लखनऊ, सीतापुर में हजारों लोगों ने लगाई डुबकी। सीतापुर के नैमिषारण्य हो, आगरा में यमुना या वाराणसी में गंगा सभी जगह श्रद्धालुओं की भारी भीड़ स्नान के लिए उमड़ी।
- सीतापुर के खैराबाद इलाके में दुकान का शटर तोड़कर सराफ व्यापारी के यहां लाखों की चोरी। खैराबाद थाने से चंद कदमों की दूरी पर है दुकान।
- कानपुर के बिल्हौर में मकनपुर मोड़ के पास ट्रैक्टर ट्राली पलटने से दो लोगों की मौत, सात लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
- गाजीपुर के सैदपुर में नसीरपुर में कुंभ जा रहे यात्रियों की बस पलटी। एक की मौत, दर्जनों घायल।
- सीएम अखिलेश ने एक और घोषणा पूरी की। पहली खेप में 24 स्वचालित रिक्शे मुफ्त बांटे। मुलायम सिंह ने कहा कि दुनिया में भारत अकेला ऐसा देश, जहां आदमी ही आदमी की सवारी करता है। समाजवादी पार्टी ने यह व्यवस्था खत्म करने के लिए कदम उठाया है और लोगों को बैटरी चालित रिक्शा दिया जा रहा है। समाजवादी जो कहते हैं वह करते हैं। इस मौके पर नगर विकास मंत्री मुहम्मद आजम खां ने बताया कि सूडा द्वारा संचालित इस योजना का मुख्य उद्देश्य मानव चालित रिक्शे से चालकों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले गम्भीर प्रभावों से उन्हें मुक्ति दिलाना व उन्हें इन आधुनिक रिक्शों का मालिक बनाना है। लाभार्थियों को मोटर-बैटरी चालित रिक्शों को चलाने व रख-रखाव के लिये बाकायदा प्रशिक्षण दिया गया है।
- उन्नाव में स्कूल से लौटते समय 10वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप। फतेहपुर के चौरासी क्षेत्र के कुटिया गांव का मामला। थाने पर बिना मेडिकल के बेहोश है छात्रा। आधा दर्जन लोगों पर गैंरेप का आरोप।
- गृह मंत्री शिंदे के बयान भगवा आतंकवाद के खिलाफ कानपुर में हजारो की संख्या में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मोटर सायकिल जूलूस निकाली। इस जूलूस में कानपुर के सभी भाजपा विधायको के साथ लाल जी टंडन भी मौजूद रहे। कानपूर के बड़े चौराहे से उठा ये जूलूस शहर के कई इलाको से होता हुआ फूलबाग मैदान में ख़त्म होगा।
- उत्तर प्रदेश शासन ने शुक्रवार को भी चार आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर कर दिए। इनमें गोरखपुर के आईजी बृजभूषण और डीआईजी अशोक मुथा जैन को डीजीपी मुख्यालय से सम्बद्ध कर दिया गया है। जकी अहमद अब गोरखपुर के नए आईजी होंगे। वह इससे पहले मेरठ में तैनात थे। वहीं डीआईजी पद पर अमरेंद्र कुमार सेंगर को जिम्मेदारी दी गई है। अमरेंद्र केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे हैं और वह गोरखपुर के डीआईजी के साथ ही बस्ती के डीआईजी पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।
- अफज़ल गुरु को तिहाड़ जेल में फांसी के बाद इलाहाबाद कुम्भ में हाई अलर्ट जारी। सुरक्षा बलों को अलर्ट किया गया। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम।
उत्तर प्रदेश के 09 फरवरी को प्रमुख समाचार






