विज्ञापन
 
Home >> Uttar Pradesh >> News >> Live Updation Of Uttar Pradesh News

UP LIVE: इलाहाबाद हाईकोर्ट के रिकॉर्ड रूम में लगी आग पर काबू

dainikbhaskar.com | Nov 02, 2012, 17:15PM IST
 
 

यूपी की पल-पल की खबर, बस एक क्लिक पर...
 
 
- नक्सल ग्रस्त मिर्ज़ापुर जिले के अहरौरा  में विस्फोटकों का बड़ा जखीरा बरामद। 350 किलोग्राम अमोनियम नाईट्रेट, जिलेटिन की छड के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार। एक बोलेरो कार भी ज़ब्त।
 
- यूपी के राज्यपाल ने जी बी पटनायक को लखनऊ यूनिवर्सिटी का नया कुलपति नियुक्त किया।
 
- इलाहाबाद हाईकोर्ट के रिकॉर्ड रूम में आज भयानक आग लग गयी। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की छ गाड़ियां एडवोकेट जनरल के आफिस और म्यूजियम के बगल में है रिकार्ड रूम का हाल में लगी आग को बुझाने मौके पर पहुँच गयी। आग लगने की वजह से पूरे हाईकोर्ट परिसर में अफरा तफरी का माहौल था और गैलरी, बरामदों और रास्तों पर धुंआ भरने से आग बुझाने में दिक्कत आ रही थी। 
 
- लैकफेड घोटाले में आरोपी माया सरकार के पूर्व मंत्री सदल प्रसाद सहकारिता प्रकोष्‍ठ की एसआईबी के समक्ष हुए पेश। सदल प्रसाद इससे पहले 16 अक्‍टूबर को एसआईबी के समक्ष पेश नहीं हुए थे। उन्‍होंने अपना वकील भेजकर 15 दिन में पेश होने की मोहलत मांगी थी।
 
- लखनऊ के आलमबाग में यूपी एटीएस में तैनात सिपाही संजय यादव की दबंगों ने की पिटाई। सर्विस रिवॉल्‍वर भी छीनी। मामले में दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया। 
 
- कारपेट सिटी भदोही के रजापुरा इलाके में एक कालीन निर्यातक से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गयी। पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार। रंगदारी ना देने पर जान से मारने की धमकी।
 
- यूपी के बाराबंकी जिले के विशुन मेमोरियल बाल विद्या मंदिर की प्रिंसिपल माधुरी सिन्हा और वहां के प्रबंधक सतीश रावत को दलित छात्रों के लिए आई छात्रवृत्ति के 62,000 रूपये डकारने के मामले में बाराबंकी की अपर सत्र न्यायधीश कल्पना मिश्रा ने जेल भेजने का आदेश दिया है। जुर्म साबित होने पर जहां माधुरी को उम्रकैद की सजा सुनायी गयी है। वहीं सतीश रावत को दस साल सश्रम कारावास का दंड मिला है। साथ ही जहां माधुरी पर 14,000 रूपये का अर्थदंड लगाया गया है वहीं सतीश रावत पर 16,000 रूपये का जुर्माना लगाया गया है।
 
- मेरठ में एसएसपी आवास के पास एक शख्‍स को गोली मारी। अज्ञात बाइक सवारों ने खुलेआम गोली मारी। घायल व्‍यक्ति को गंभीर हालत में अस्‍पताल में भर्ती कराया। 
 
- कानपुर में वकील की हत्‍या के विरोध में पूरे प्रदेश में वकीलों ने किया कार्य बहिष्‍कार। पिछले दिनों कानपुर के वकील रामेंद्र नारायण मिश्र की लाश पुलिस ने एक अपार्टमेंट से बरामद की थी। मामले में दो फोटोजर्नलिस्‍ट बाप बेटों की गिरफ्तारी हुई थी। यूपी बार काउंसिल के अध्‍यक्ष योगेंद्र स्‍वरूप के अनुसार मामले में आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं लेकिन हमारा विरोध प्रदर्शन पुलिस के ढुलमुल रवैये के विरोध में है।
 
- मेरठ में पब्लिकेशन हाऊस के मालिक वीरेन्द्र चौधरी को अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली। गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती। एस एस पी आवास के पास जी है घटना।
 
- कानपुर  के नजीराबाद छेत्र से आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम से रुपयों की लूट। पुलिस और डॉग स्क्वाड पहुँचा मौके पर।
 
- भदोही के गोपीगंज इलाके में बस पलटने से दो यात्रियों की मौत, दर्जन भर से ज्यादा घायल।

- फतेहाबाद रोड पर एक युवक के कुचल जाने के बाद लोगों ने ट्रक में आग लगा दी। हंगामा कर रहे लोगों को समझाने गई पुलिस पर लोगों ने पथराव कर दिया। पुलिस और आमलोगों के बीच झड़प हो रही है। सैंकड़ों लोगों ने फतेहाबाद रोड को जाम कर दिया है।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment