विज्ञापन
 
Home >> Uttar Pradesh >> Meerut >> Love Couples Dead Body Found In Forest

मथुरा: जंगल में मिला प्रेमी युगल का शव, इलाके में सनसनी

1 of 6 Photos
मथुरा. थाना बल्देव के गांव अवैरनी में एक प्रेमी युगल के शव जंगल में मिलने से सनसनी फैल गई। जांच में पता चला‍ कि दोनों की कनपटी पर गोली मारी गई। दोनों ही एक ही जाति और सगोत्रीय हैं। जानकारी होने के बाद भी दोनों के परिजन मौके पर नहीं पहुंचे इसलिए पुलिस को शक है कि कहीं ये मामला हॉरर किलिंग का तो नहीं। हालांकि एसएसपी कहते हैं कि पहले यह जांच करनी जरूरी है कि ये हत्‍या है या आत्‍महत्‍या।
 
पुलिस के अनुसार अवैरनी गांव के पूरन सिंह जाट ने तीन साल पहले अपनी बड़ी पुत्री की शादी की थी। उसी के साथ छोटी बेटी वीरू की भी भांवरें डलवा दी थी लेकिन गौना नहीं किया था। वीरू गांव में ही रह रही थी। 30 दिसंबर को वीरू और गांव के युवक नरेन्द्र अचानक घर से गायब हो गए। वीरू के परिजनों ने उसी दिन थाना बल्देव में गुमशुदगी की तहरीर दे दी थी। इसके बाद दोनों का शव पास के ही जंगल में बरामद हुआ। दोनों की कनपटी पर गोली लगी थी। 
 
स्लाइड के जरिए जानिए पूरी घटना...

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment