राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
Home >> Uttar Pradesh >> Meerut >> Lover Killed His Girlfriend Cause Of Her Marriage With Another Person
PIX: प्यार का खौफनाक इजहार, देख थम जाएंगी सांसे
आशीष राय
| Dec 08, 2012, 21:33PM IST
मुजजफरनगर. एकतरफा इशक में नाकाम एक युवक ने अपनी प्रेमिका को उसकी शादी से ठीक पहले गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया। मुज़फ्फरनगर के मीरापुर में सोमवार को उस समय सनसनी फ़ैल गयी जब मोटरसाइकिल सवार अज्ञात दो युवको ने अपनी शादी की खरीदारी करने जा रही एक युवती की दिनदहाड़े बीच बाजार सर में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारे मौके से फरार हो गये।
युवती की हत्या के बाद गुस्साए लोगो ने दिल्ली पौढ़ी हाइवे पर जाम लगा दिया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने युवती की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मेघा की डोली उठाने को तैयार बैठे उसके परिजनों का अब रो रोकर बुरा हाल है।
मामले की जांच कर रहे पुलिस के प्रभारी छेत्राधिकारी जगत राम जोशी का कहना है कि मेघा सैनी की दो बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी है। सूत्रों की माने तो मृतका पढाई में काफी तेज थी और उसकी सुन्दरता का सानी नहीं था। एक तरफ़ा प्यार में पागल प्रेमी ने ही युवती की शादी कहीं और हो जाने की वजह से ही गोली मारकर हत्या की है।








