मधुमिता का हत्यारा फरार, मिली थी उम्र कैद की सजा
मधुमिता हत्याकांड में दोषी प्रकाश पांडे फरार हो गया है। कल जब हाईकोर्ट ने मधुमिता हत्याकांड में फैसला सुनाया तो इस फैसले में प्रकाश पांडे को उम्रकैद की सजा दी गई। गोरखपुर से प्रकाश पांडे फरार हो गया।
गौरतलब है कि यूपी के चर्चित मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में नैनीताल हाईकोर्ट ने मुख्य आरोपी अमरमणि त्रिपाठी और उसकी पत्नी मधुमणि त्रिपाठी को निचली अदालत द्वारा दी गई आजीवन कारावास की सजा को बरकरार रखा। साल 2007 में देहरादून की अदालत ने समाजवादी पार्टी के तत्कालीन विधायक अमरमणि त्रिपाठी, पत्नी मधुमती त्रिपाठी, भतीजे रोहित चतुर्वेदी और एक अन्य अभियुक्त को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। वहीं अदालत ने प्रकाश चंद्र पांडे नाम के अभियुक्त को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया था लेकिन अब नैनीताल हाईकोर्ट ने इस अभियुक्त को भी उम्रकैद की सजा सुना दी है।
मधुमिता हत्याकांड में पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी, उनकी पत्नी समेत अन्य आरोपी फिलहाल आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। उन्होंने सीबीआई देहरादून की कोर्ट के आजीवन कारावास के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।






