गोरखपुर. जिले में महाराष्ट्र के नागपुर से संचालित एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। सेक्स रैकेट को चलाने वाली हैं दो महिलाएं माया और निर्मला जो महाराष्ट्र के नागपुर जिले के लकड़गंज पुलिस थाना इलाके के रेड लाइट एरिया की रहने वाली हैं। यह दोनों अपने साथियों की मदद से पूर्वांचल और यूपी के अन्य जिलों से गरीब लड़कियों को शादी का झांसा देकर अपने यहां देंह व्यापार में झोंक देने का घृणित कार्य कर रही थीं।
फोटो- बिन मां की लड़की पूजा (बाएं से तीसरी) अन्य महिलाओं के साथ