राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
अब लीजिए...सामने आईं प्रधानमंत्री पद की और दावेदार
dainikbhaskar.com | Dec 06, 2012, 12:19PM IST

लखनऊ. प्रदेश के पूर्व मंत्री और बसपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्या ने बसपा सुप्रीमो मायावती को प्रधानमंत्री पद का सबसे बड़ा दावेदार बताया है। डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के 57वे परिनिर्वाण दिवस पर उन्होंने कहा कि आंबेडकर के प्रयासों से ही देश के सामाजिक परिवेश में व्यापक बदलाव आया। समतामूलक समाज व्यवस्था की स्थापना को बल मिला। शिक्षा और रोजगार में अनुसूचित जाति-जनजाति तथा पिछड़े वर्गों के लोगो को आरक्षण की सुविधा प्राप्त हुई।
उन्होंने प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को देश का अगला प्रधानमंत्री बनाये जाने का भी बसपा कार्यकर्ताओ को संकल्प दिलाया। उनके मुताबिक, आंबेडकर की सोच के अनुसार सर्वजन, सुखाय और सर्वजन हिताय के सिद्धांत पर आधारित है। प्रदेश की सरकार पिछली मायावती की योजनाओ को बंद कर सरकार ने अपनी मंशा जाता दी है। इस अवसर पर स्वामी प्रसाद मौर्या के साथ नासिमुदीन सिदिकी, इंदरजीत सरोज, रामवीर उपाध्याय और नकुल दुबे ने सामाजिक परिवर्तन स्थल जाकर संविधान निर्माता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।






