विज्ञापन
 
Home >> Uttar Pradesh >> Jhansi >> Naked Women In The Fields And Pray For Rain

बारिश के लिए न्यूड हो रही हैं औरतें!

agency | Jul 05, 2012, 09:36AM IST
 
 

लखनऊ। सूखे की मार सबसे ज्यादा किसानों पर पड़ती है। आपने बुंदेलखंड से लेकर आंध्रप्रदेश और विदर्भ में भी सूखे की मार से किसानों के आत्महत्या की खबरें अक्सर सुनी होगी। आपने अंधविश्वास की तमाम घटनाओं के बारे में अक्सर सुना होगा लेकिन पानी कि किल्लत ने बुंदेलखंड को झकझोर दिया है। पूरे यूपी में अंधविश्वास का दौर चल पड़ा है।

कहीं किसान एक पैर पर खड़े होकर बारिश की मांग कर रहे हैं। तो बुंदेलखंड में महिलाएं इंद्र देवता को खुश करने के लिए रात में नग्न होकर खेतों में पूजा कर रही हैं। गोरखपुर में महिलाएं खेतों में खास पकवान ले जाकर पूजा कर रही हैं। पश्चिम यूपी में काल कलौती नामक विशेष टोटका किया जा रहा है। इसमें बच्चे घर-घर घूमते हैं और औरतें उन पर पानी डालती हैं। बच्चे तब इंद्र को खुश करने के लिए गाना गाते हैं।

बारिश न होने से आलम यह है कि समूचा यूपी बारिश नहीं होने के कारण कराह रहा है। बारिश नहीं होने से धान, अरहर, मूंग, गन्ना, ज्वार, बाजरा और मक्का की खड़ी फसलें सूखी जा रही हैं। वर्षा नहीं होने से धान की बोआई एक महीने पिछड़ गई है।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment