राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
यूपी में स्वाइन फ्लू के 9 नए मामले आने से हड़कंप
Dainikbhaskar.com Reporters | Feb 12, 2013, 11:05AM IST

लखनऊ/आगरा. स्वाइन फ्लू ने आगरा में भी दस्तक दे दी। एक एनआरआई युवती समेत तीन लोगों को स्वाइन फ्लू के इंफेक्शन की बात सामने आई है। इनमें दो युवती और एक युवक हैं। एनआरआई युवती अमेरिका की रहने वाली है। वह इसी महीने अमेरिका से आगरा अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने आई थी। आशंका जताई जा रही है कि स्वाइन फ्लू का इंफेक्शन अमेरिका से आया है। दिल्ली समेत कई राज्यों में इस वायरस के संक्रमण के मामले आने के बावजूद उत्तर प्रदेश सरकार ने अब तक कोई चेतावनी जारी नहीं की थी। यहां तक कि अस्पतालों में इसकी जांच के किट भी एक्सपायर हो चुके हैं।
उधर, लखनऊ में स्वाइन फ्लू के 6 नए मामले आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। आनन फानन में अस्पतालों को अलर्ट पर कर दिया गया है, इस बीच स्वास्थ्य विभाग के तमाम अधिकारियों की एक बैठक स्वास्थ्य भवन में हुई, जिसमें तय किया गया कि जो मामले सामने आए हैं, वे मरीज यहीं शहर में मौजूद थे या कहीं बाहर से आए हैं। इसके अलावा मेडिकल विश्वविद्यालय के गांधी वार्ड में स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।। यहां 6 बेड सुरक्षित रख लिए गए हैं, अभी तक एडमिट करने की स्थिति किसी मरीज की नहीं आई है।
आगरा जिला अस्पताल के डॉ. अतुल सारस्वत के मुताबिक स्वाइन फ्लू के तीनों मरीज एक ही परिवार के हैं। डॉ. लाल पैथोलॉजी की रिपोर्ट लेकर मरीज सोमवार की शाम को उनसे मिले हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को जिला अस्पताल से मरीजों को टैमी फ्लू दवा दी जाएगी। हालांकि उन्हें शक है कि अस्पताल के स्टोर में दवा हो। दवाएं वर्ष 2009 में आई थी। डॉ. सारस्वत के मुताबिक वर्ष 2009 में फैले स्वाइन फ्लू के वायरस ने ही तीनों को संक्रमित किया है। इस दौरान इस वायरस म्यूटेट (अपने संरचना में बदलाव) नहीं हुआ है।
सूत्रों के मुताबिक एनआरआई को आगरा के विजय नगर कॉलोनी में एक शादी में शामिल होकर इस सप्ताह वापस लौटना था। लेकिन अब एच1एन1 वायरस पीडि़त होने की वजह से मरीज ने टिकट रद करवा लिया है। यदि वह अमेरिका जाती तो उन्हें जबरन वापस भारत भेज देने का खतरा था। देश में स्वाइन फ्लू के लगातार बढ़ते खतरे के बावजूद राज्य सरकार ने कोई पहल नहीं की है। आगरा, इलाहाबाद और वाराणसी में इस वक्त पर्यटकों की भीड़ है। लाखों की संख्या में विदेशी यहां पहुंच रहे हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा खतरा इन शहरों को है। स्वास्थ्य विभाग ने भी कोई एलर्ट जारी नहीं किया है। आगरा के जिला अस्पताल और एसएन मेडिकल कॉलेज में फिलहाल विशेष वार्ड की व्यवस्था भी नहीं है। खतरा सबसे ज्यादा अफवाह फैलने और स्वाइन फ्लू मरीजों को सही इलाज न मिलने का है।
केजीएमयू के सीएमएस डॉ एसएन शंखवार ने बताया कि अभी तक कुछ छह मरीज सामने आए हैं, इनमें चार सरोजनीनगर के हैं और दो हरदोई के रहने वाले हैं। अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है। बलरामपुर अस्पताल के निदेशक डॉ टीपी सिंह कहते हैं कि अस्पताल में दो कमरे विशेष तौर पर स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए सुरक्षित कर लिए गए हैं। अभी तक उनके यहां एक भी मरीज जांच के लिए नहीं आया है।







