राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
नूपुर की जमानत याचिका पर सीबीआई को नोटिस
agency
| Jul 16, 2012, 17:36PM IST
नई दिल्ली. सर्वोच्च न्यायालय ने आरुषि-हेमराज हत्याकांड में नूपुर तलवार की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सोमवार को नोटिस जारी किया। न्यायमूर्ति ए. के. पटनायक और न्यायमूर्ति जे. एस. खेहर की पीठ ने वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी के यह कहने पर सीबीआई को नोटिस जारी किया कि तलवार दम्पत्ति पिछले तीन महीने से जेल में हैं और उन्हें अब भी जेल में रखने का कोई कारण नहीं है।
रोहतगी ने न्यायालय को बताया कि नूपुर ने सीबीआई द्वारा दाखिल अंतिम रिपोर्ट को चुनौती दी थी, जिससे जाहिर होता है कि उनका इरादा इस अपराध के बारे में कुछ भी छिपाने का नहीं है।
नूपुर ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा अपनी जमानत याचिका खारिज किए जाने को सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दी है। मामले की अगली सुनवाई छह अगस्त को होगी।






