वाराणसी. दुनिया भर के विशेषज्ञ अनुमान लगा रहे है कि चीन को पीछे छोड़ भारत आने वाले समय में आर्थिक रूप से सुपर पॉवर बनकर उभरेगा। लेकिन भारतीय अर्थव्यवस्था पर इन दिनों चाइना की टेढ़ी नजर है। देश के बाज़ारों में खिलौनों से लेकर बर्तन और कपड़ों तक में चाइनीज सामानों की भरमार है। चाइना से जो चप्पल आ रहे हैं, वो लोगों के पैरों में गंभीर बीमारी पैदा कर रहे हैं।