विज्ञापन
 
 
 
Home >> Uttar Pradesh >> Kanpur Zila >> Kannauj
 

दर्द से तड़पती रही 'गर्भवती', और पैसे मांगते रहे 'बेदर्द' डॉक्टर

 
Source: agency   |   Last Updated 16:12(05/07/11)
 
 
 
 

कन्नौज।जिला चिकित्सालय कन्नौज में एक गर्भवती महिला प्रसव पीड़ा से कराह रही थी। उस समय अस्पताल स्टाफ उसकी मदद करने की बजाय पैसों की मांग करने में लगा हुआ था। आखिरकार जब महिला के पति ने पैसे दिए तब जाकर उसका प्रसव कराया गया।


जानकारी के मुताबिक, सुशील कुमार जाटव की पत्नी ममता देवी दो जुलाई की रात्रि संयुक्त जिला चिकित्सालय कन्नौज में प्रसव पीडा होने पर भर्ती के लिए आयी थीं, लेकिन उनकी भर्ती नहीं की गयी और उनसे धन की मांग की गयी थी।


 इस संबंध में प्रदेश सरकार ने संयुक्त जिला चिकित्सालय कन्नौज के नर्सो को प्रसव पीडा से कराहती युवती से पैसा मांगने के आरोप में निलम्बित कर और महिला चिकित्सक को हटा दिया।


आधिकारिक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि नर्स शान्ति देवी, कांती देवी एवं सुश्री समता देवी को प्रसव के लिए आयी श्रीमती ममता से धन की मांग करने और न दिये जाने पर भर्ती करने से इन्कार की शिकायत की जांच में दोषी पाये जाने पर निलम्बित कर दिया।


इसी क्रम में चिकित्सालय में तैनात महिला चिकित्सक डा.इन्दू कटियार को लापरवाही बरतने के आरोप में संयुक्त जिला चिकित्सालय औरैया स्थानान्तरित कर दिया गया है।


आपकी राय :  डॉक्टर को इंसान के रूप में भगवान का दर्जा प्राप्त है। पर आजकल पैसों की लालच में कुछ डॉक्टर पेशे को दागदार कर रहे हैं। इस बारे में आपकी क्या राय है?


फोटो स्टूडियो में चल रहा था अश्लीलता का कारोबार, बनाए जाते थे MMS!

नौकरी का 'झांसा' लड़की को 'फांसा' और खेला गया हैवानियत का खेल

घर में रखा इनवर्टर बना 'बम', पल भर में सब कुछ हो गया खत्म

कातिल के साथ 'जिगर के टुकड़े' को तलाश रहा था अभागा बाप!

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
10 + 6

 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

'ये जवानी है दीवानी'
लंदन के विभिन्न रंग
Just Added

हैलो..हैलो
इफ्तेखार स्मृति में आयोजित नाटय समारोह में रवीन्द्र भवन में बुधवार को नाटक एक ठग।
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment
(2)
Latest | Popular