वाराणसी. T-20 क्रिकेट का जलवा इन दिनों सबके सर चढ़ के बोल रहा है। फिल्म स्टार भला इससे कैसे दूर रह सकते है। सेलिब्रटी क्रिकेट लीग यानि सीसीएल.पिछले कई सीजन से धूम मचाये हुए है। कर्नाटका बुलडोजर, बंगाल टाइगर्स, केरल स्ट्राइकर, तेलगु वारियर्स जैसे टीमों को टक्कर देने को तैयार है इस बार यूपी, बिहार की ''भोजपुरिया दबंग ''टीम। मुंबई के फिल्म सिटी में 19 जनवरी की शाम भोजपुरी के इतिहास में एक और पन्ना जुड़ जायेगा। इस दिन ''भोजपुरी दबंग'' की टीम से सलमान खान खुद पर्दा उठायेंगे। भोजपुरी दबंग टीम के कप्तान मनोज तिवारी ने भास्कर.काम से विशेष बातचीत के दौरान इसका खुलासा किया।