विज्ञापन
 
Home >> Uttar Pradesh >> News >> See 33 Th Chief Minister Of Uttar Pradesh Tipu Bha

देखिए यूपी के 33वें सीएम 'टीपू भैया' के बचपन की अनदेखी तस्वीरें

dainikbhaskar.com | May 04, 2012, 01:21AM IST
 
 


लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी को शानदार जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले पार्टी के युवा नेता अखिलेश यादव का कालेज दिनों में राजनीति के क्षेत्र में कोई रूझान नहीं था और उन्होंने कभी छात्र संघ के चुनाव तक नहीं लड़े। बचपन में अपने शर्मीले स्वभाव से पहचाने जाने वाले अखिलेश अब प्रदेश के मुख्यमंत्री बन गए हैं।

 

राजनीति में दिन-रात खपाने वाले मुलायम को बेटे ‘टीपू’ यानी अखिलेश की पढ़ाई-लिखाई की चिंता थी। इसलिए अखिलेश पहले धौलपुर के सैनिक स्कूल में पढ़ने गए और फिर उन्होंने मैसूर के जेसी इंजीनियरिंग कॉलेज से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की।

 

मैसूर के बाद अखिलेश पर्यावरण इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया चले गए। लेकिन जब लौटकर आए तो उन्हें सिविल इंजीनियरिंग नहीं, यूपी की सोशल इंजीनियरिंग में उलझी राजनीति ही ज्यादा भाई। मुलायम सिंह यादव को भी उन्हें अपना वारिस बनाने में कोई हिचक नहीं हुई। 2000 में सांसद बनकर उन्होंने जो राजनीतिक कैरियर शुरू किया वह अब मुख्यमंत्री पद तक पहुंच चुका है।

 

देखिए प्रदेश के 33वें मुख्यमंत्री के बचपन की कुछ खास तस्वीरें...

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment