वाराणसी. सेक्स स्कैंडल में फंसे चर्चित स्वामी नित्यानंद महानिर्वाणी अखाड़े से महंत की पदवी मिलने और महामंडलेश्वर बनने के बाद अचानक आज बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने पहुंच गये। काशी की गलियों में सैकड़ों श्रद्धालुयों की भीड़ लग गयी। मंडलेश्वर बनने के बाद पहली बार दैनिकभास्कर.कॉम से बातचीत करते हुए स्वामी ने बताया कि वह बाबा विश्वनाथ के दर्शन पूजन के लिए काशी आए हैं। प्रभु की इच्छा से उन्हें महामंडलेश्वर बनाया गया है। वह काशी में देवी अन्नपूर्णा और काल भैरव का आशीर्वाद लेने आए हैं।
सेक्स स्कैंडल में फंसने की बात पूछने पर स्वामी नित्यानंद भड़क उठे। उन्होंने जबाब देने से इंकार करते हुए कहा कि उनके लाखों भक्त हैं। वह धार्मिक यात्रा पर हैं, इसलिए इस संबंध में कुछ नहीं बोलेंगे। भारत के अलावा विदेशों में भक्तों की संख्या दिन-प्रति दिन बढ़ रहीं, इस पर उन्होंने कहा कि हमारा धर्म भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी पूजा जाता है। उनके भक्तों की बढ़ती संख्या इस बात का सबूत है कि उनके लोकप्रियता कम नहीं हुई है।
स्वामी काशी के महातीर्थ मणिकर्णिका घाट पर काफी देर तक रुके रहे। एक टक जलती चिताओं को निहारते रहे। गंगा की गोद में नाव से काफी देर तक भ्रमण करने के बाद भक्तों को दीक्षा दी। उनके साथ ललित घाट के एक आश्रम में चले गये।
स्वामी नित्यानंद की काशी यात्रा की एक्लक्लूसिव तस्वीरें...