आजमगढ़/लखनऊ. केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे के बयान और बीजेपी के विरोध और इस्तीफे की मांग के साथ ही एक बार फिर से आतंकवाद पर बहस शुरू हो गई है। गृहमंत्री ने कहा कि कि भाजपा और आरएसएस के कैंप में हिंदू आतंकवाद को बढ़ावा मिल रहा है।
(पढ़ें, आतंकी विस्फोटों में शामिल था आरएसएसः केंद्रीय गृह सचिव) इसके बाद भाजपा की तरफ से रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि जब सिमी और इंडियन मुजाहिदीन पर प्रतिबंध लगाया गया, तब हमने कभी कहा कि यह मुस्लिम आतंकवाद है। आतंकी हमेशा आतंकी है, चाहे उसकी आस्था कोई भी हो। स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) फिलहाल बैन है और इसके पूर्व अध्यक्ष डा.शाहिद बद्र फलाह अदालत में खुद पर से बैन हटाने का मुकदमा लड़ रहे हैं। आतंकवाद को लेकर कांग्रेस और भाजपा का नजरिया सामने आ चुका है। इस मौके पर सिमी का नजरिया खासा मौजूं है। दैनिक भास्कर डॉट कॉम ने डा.शाहिद बद्र फलाही से आतंकवाद, केंद्र व प्रदेश सरकार, कोर्ट, पाकिस्तान और कसाब जैसे कई मुददों पर बात की। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी बातचीत-