यूपी में केवल सपा ही हरा सकती है बसपा को!
Source: एजेंसी | Last Updated 11:53(09/02/12)
सोनभद्र। सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने दावा किया कि केवल उनकी पार्टी में ही बसपा को सत्ता से बाहर करने की ताकत है। यादव ने बुधवार को यहां मंडी समिति परिसर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बसपा सरकार ने अपने पांच साल के शासनकाल में सिवाय भ्रष्टाचार के प्रदेश की जनता के लिए कोई काम नहीं किया है। यह दावा करते हुए कि उनकी पार्टी ने सत्ता में आने पर हमेशा अपनी चुनावी घोषणापत्र में किए वायदे को पूरा किया है।
यादव ने इस बार सत्ता में आने पर भी हम अपना वायदा निभाएंगे। सपा मुखिया ने पार्टी के चुनाव घोषणापत्र में कि सानों, बेरोजगारों, छात्र-छात्राएं एवं महिलाओं सहित तमाम वर्गों के लिए किए अपने वायदा दोहराते हुए कहा कि उनकी सरकार समाज के सभी गरीबों के लिए मुफ्त चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराएगी और गंभीर बीमारियों के इलाज में सहायता देगी।
उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार बनी तो भ्रष्टाचारियों को सजा दिलाएगी और पिछड़े वर्ग की 17 अति पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जातियों की तरह सुविधा प्रदान की जाएगी।