विज्ञापन
 
Home >> Uttar Pradesh >> Varanasi >> Statement Against Gang Rape

कांग्रेसी नेताओं की नजर में दामिनी के लिए लड़ रहे लोग ढोंगी

अमित मुखर्जी | Jan 02, 2013, 12:01PM IST
 
 

 
गाजीपुर/नई दिल्‍ली। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी के बाद अब कांग्रेस के छोटे-मोटे नेता भी दामिनी की लड़ाई लड़ रहे प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बयान दे रहे हैं। इन नेताओं को न तो प्रदेश के वरिष्‍ठ कांग्रेसी नेताओं का डर है और न ही दिल्‍ली में बैठीं आलाकमान सोनिया गांधी का।
 
यूपी के गाजीपुर यूथ कांग्रेस विधानसभा मोहम्‍मदाबाद के अध्यक्ष राजेश पाण्डेय की नजर में दामिनी के लिए दिल्‍ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने वाले नाचने-गाने वाले हैं। पांडेय की नजर में सभी प्रदर्शनकारी ढोंगी है। इतना ही नहीं, पांडेय को लड़कियों के कपड़ों पर भी एतराज है। वह कहते हैं कि अगर आदमी तन ढंक कर चल सकता है तो लड़कियां क्‍यों नहीं। 
 
ऐसे ही गाजीपुर यूथ कांग्रेस विधानसभा सैदपुर के अध्यक्ष अतुल पाण्डेय कहते हैं कि इंडिया गेट और जंतर मंतर पर चल रहा आंदोलन वेस्टर्न कल्चर वाले युवाओं का है। यही नहीं, इस तरीके के आंदोलन में ढोंगियों की संख्या ज्यादा होती है। अतुल की नजर में वेस्‍टर्न कपड़े पहनने वाले लोग आंदोलन कर रहे हैं। 
 
हालांकि, यूथ कांग्रेस के इन नेताओं का महिला कांग्रेस प्रकोष्ठ की अध्यक्ष वीना पांडेय ने पूरी तरह खंडन किया है। उन्‍होंने कहा कि युवा नेताओं को ऐसा बयान नहीं देना चाहिए। यह उन्‍होंने शोभा नहीं देता है। दामिनी पूरे देश की बेटी है। वीना पांडेय ने कहा कि जिन्‍हें वेस्‍टर्न कपड़ों से दिक्‍कत  है, उन्‍हें अपनी मानसिकता बदलने की आवश्‍यकता है। 
 
वहीं, भाजपा के प्रदेश प्रवक्‍ता अशोक पांडेय का मानना है कि जिस पार्टी की कमान ही विदेशी के हाथ में है, उसके नेता ऐसा बयान दें, शोभा नहीं देता। पांडेय के अनुसार, कांग्रेस के सभासद  से लेकर पार्टी अध्यक्ष तक सभी के सभी मनोरोगी हो गए हैं। 

ये भी पढ़ें

'दामिनी' को बस से कुचल कर मारना चाहते थे 'बलात्‍कारी'

अब बलात्‍कारियों को नपुंसक बनाने के तरीके पर बहस

''10-10 ब्‍वॉयफ्रेंड रखकर रेप के खि‍लाफ प्रदर्शन करती हो''

मंगेतर के साथ शॉपिंग के लिए गई थी 'दामिनी', फरवरी में होने वाली थी शादी  

लड़की का दोस्त सदमे में, खाना छोड़ा 

दामिनी की अंतिम इच्‍छा क्‍या पूरी करेगी सरकार?

डॉक्टर ने बयां की दरिंदगी की असली कहानी!

महिला वैज्ञानिक बोलींलड़की छह लोगों से घिर गई थी तो समर्पण क्यों नहीं कर दिया?

आठ दोस्तों के साथ किया पत्नी का गैंगरेपनेता ने दी नसीहततन ढंक कर रखें लड़कियां

'सख्‍तकानून बनने के बाद भी बीवी से बलात्‍कार की रहेगी 'छूट'!

 

आपकी राय

 

कांग्रेस के नेताओं के इस विवादित बयान से क्‍या आप सहमत हैं ?

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment