विज्ञापन
 
Home >> Uttar Pradesh >> Rajya Vishesh >> Stir In Water Level Of Rivers Of Rain In Sawan UP

सावन की बारिश से उप्र की नदियों के जलस्तर में हलचल

विजय उपाध्याय | Jul 31, 2012, 10:00AM IST
 
 

लखनऊ । पूरा अषाढ़ सूखा रहने के बाद सावन की बारिश से यूपी की नदियों में थोड़ी हलचल शुरू हुई है कुछ नदियों का जल स्तर बढ़ने लगा है। राज्य के पलिया कला, लखीमपुर खीरी जिले में शारदा नदी का जल स्तर खतरे के निशान से 0.20 मीटर ऊपर है। राज्य में शरदा, घाघरा व कुआनों नदियां है जिनका जल स्तर खतरे के निशान के पार है, सिंचाई विभाग के केन्द्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह 8.00 बजे नदी का जल स्तर 153.82 मीटर था, जबकि खतरे का जल स्तर 153.62 मीटर है। इन सभी नदियों में नेपाल के पहाड़ों से पानी आता है।

घाघरा नदी एल्गिन ब्रिज बाराबंकी जिले में तथा अयोध्या में घाघरा नदी तथा चन्द्रदीप घाट गोण्डा जिले में कुआनों नदी खतरे के निशान से .50 मीटर के अंतर से बह रही हैं। इन नदियों का सोमवार का जल स्तर Rमश: 105.93, 92.38 तथा 88.72 मीटर है, जो खतरे के स्तर से Rमश: 0.14, 0.35 एवं 0.12 मीटर नीचे है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान कुछ जगहों पर भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता ने कहा है कि पश्चिमी उप्र और पूर्वी उप्र के कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिन बढ़ने के साथ और अधिक बारिश की उ मीद कर रहे हैं।

जबकि राज्य की प्रमुख नदियों गंगा, यमुना, गोमती आदि के जलस्तर में कोई उल्लेखनीय ईजाफा दर्ज नही किया गया है।त्री से मुलाकात की थी।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment