वाराणसी. भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में गरम दल के मुखिया और आजाद हिन्द फौज के संस्थापक नेता जी सुभाष चंद्र बोस के बॉडीगार्ड और पर्सनल ड्राइवर रहे निजामुद्दीन ने जीवन के 111 बसंत देख लिए हैं। यूपी के आजमगढ़ के रहने वाले इस शख्स को 11 से अधिक भाषाएं आती हैं। वह जापानी, बर्मी, जर्मन, तमिल, तेलुगु, बंगाली समेत कई भाषाओं के जानकार हैं। उनके पास नेता जी से जुड़ी कई दिलचस्प यादें हैं, जो आज इतिहास के पन्नों में जगह तलाश रही हैं।
111 के हो चुके निजामुद्दीन की पत्नी की उम्र भी 101 वर्ष है। यह ऐतिहासिक जोड़ा जब नेताजी की यादों पर बोलना शुरू करता है तो सुनने वालों की उत्सुकता बढ़ती जाती है। उनके पास अनेक किस्से और खुफिया राज हैं। इन्हें उन्होंने दैनिकभास्कर.कॉम के साथ साझा किया।
तस्वीरों की जुबानी, दिलचस्प जोड़े से नेता जी की कहानी....