विज्ञापन
 
Home >> Uttar Pradesh >> Agra Zila >> Mathura >> Supreme Court Slammed The Women's Commission.

वृंदावन की विधवाओं का अजीब है हाल, सुनकर रो पड़ेंगे आप

विजय उपाध्याय | Aug 04, 2012, 10:15AM IST
 
 


 


सुप्रीम कोर्ट ने वृंदावन में विधवाओं की दयनीय स्थिति के प्रति राष्ट्रीय महिला आयोग व यूपी महिला आयोग के उदासीन रवैये के लिए दोनों की कड़ी आलोचना की है। कोर्ट ने राज्य सरकार को इन महिलाओं को खाना और रहने के लिए स्वच्छ वातावरण मुहैया कराने का निर्देश दिया है।


जज डीके जैन और जज मदन बी लोकुर की खंडपीठ ने वृंदावन की विधवाओं की स्थिति को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान शुक्रवार को राष्ट्रीय महिला आयोग और प्रदेश महिला आयोग को दो सप्ताह के भीतर मामले में हलफ नामा दाखिल करने का आदेश दिया। हलफनामे में राज्य सरकार को दयनीत स्थिति में जीवन बसर कर रही वृंदावन की इन विधवाओं की स्थिति सुधारने के लिए अब तक किए गए उपायों और भावी प्रस्तावों का विवरण देना होगा। कोर्ट ने इन विधवाओं को चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराने का निर्देश भी राज्य सरकार को दिया है। कोर्ट ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि वह सुनिश्चित करें कि सप्ताह में कम से कम दो बार चिकित्सकों का दल इन विधवाओं के सदन में जाएगा। कोर्ट ने इस मामले में यूपी सरकार के वकील का बयान भी दर्ज किया। राज्य सरकार के वकील ने कोर्ट को भरोसा दिलाया कि राज्य परिवीक्षा अधिकार और समाज कल्याण अधिकारी की समिति विधवाओं के रहने के स्थान पर भोजन और पीने के पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करेगी।


 

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment