पहला चरण बारिश में तो दूसरा होगा सर्द हवाओं के बीच!
Source: एजेंसी | Last Updated 14:54(10/02/12)
लखनऊ। राजधानी लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के अधिकत्तर इलाकों में सर्द हवाओं और ठिठुरन का प्रकोप जारी है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। लखनऊ सहित मध्य उत्तर प्रदेश के अधिकत्तर इलाकों में बुधवार को मौसम का मिजाज बदलने के बाद हुई बारिश से सर्दी का असर एक बार फिर से बढ़ गया है।
शुक्रवार सुबह से चटक धूप खिलने के बावजूद लोगों को ठिठुरन से राहत नहीं मिल रही है। शुक्रवार सुबह लखनऊ का न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री कम था।
मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक मौसम यथावत रहेगा। दिन में धूप खिलेगी लेकिन लोगों को सर्द हवाओं और ठिठुरन से राहत नहीं मिलेगी।