खेत में काम करने गई लड़की के साथ हुआ गैंगरेप, बनाई वीडियो
Source: एजेंसी | Last Updated 17:02(08/02/12)
मेरठ। मेरठ के पावली खुर्द के जंगल में एक युवती के साथ हुआ गैंग रेप। रेप करने वालों ने उसकी विडियो क्लिपिंग भी बनाई।
हुआ यूं कि पावली खुर्द की एक लड़की कल खेत में कुछ काम से गई थी। इसी दौरान चार युवकों ने बंधक बनाकर उसके साथ गैंग रेप किया और उसकी विडियो क्लिपिंग बना ली।
घर पहुंच कर लड़की ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। उसके बाद मामले शिकायत थाना कंकरखेड़ा में की गई। शिकायत में उन युवकों के नाम भी दिए गए जिन्होंने यह घिनौनी हरकत की है।