इन तस्वीरों ने खड़े किए हैं यूपी पुलिस पर सवाल
अमरोहा. उत्तर प्रदेश के जेपी नगर पुलिस की तस्वीरों ने यूपी पुलिस के काम करने के तौर-तरीकों पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। 15 मई को जिले के थाना नौगावा सादात में हत्या के एक मामले की जांच करने पहुंची पुलिस की कुछ तस्वीरों स्थानीय अखबारों में प्रकाशित की गई हैं। इन तस्वीरों में थाना नौगावा सादात के एसएचओ को जिले की पुलिस अधीक्षक दीपिका गर्ग को शव को जूते से पलटकर दिखाते हुए दिखाया गया है।
हालांकि इस मामले में मृतक के परिजनों ने पुलिस पर किसी तरह के आरोप नहीं लगाए हैं और शव के साथ दुर्रव्यवहार की बात को गलत बताया है। पुलिस अधीक्षकदीपिका गर्ग का भी कहना है कि तस्वीरों को गलत ढंग से पेश किया गया है और मामले में किसी जांच या कार्रवाई की जरुरत नहीं है लेकिन यूपी पुलिस के एडीजे ने मामले में जांच की घोषणा कर दी है।
देखिए उत्तर प्रदेश पुलिस पर सवाल खड़े करती यह तस्वीरें...






