विज्ञापन
 
 
 
 

'ताज' के नूर में लग गई नजर, झुक गई मीनार!

 
Source: Agency   |   Last Updated 04:10(28/01/12)
 
 
 
 

नई दिल्ली/आगरा.ताज महल की एक मीनार तीन दशक में 3.57 सेंटीमीटर झुक गई है। भारतीय पुरातत्व विभाग (एएसआई) की ओर से सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किए गए एक हलफनामे में यह बात सामने आई है।

 

 

एएसआई महानिदेशक गौतम सेन गुप्ता की ओर से दाखिल इस हलफनामे में कहा गया कि दक्षिण-पश्चिमी मीनार 1976-77 तक स्थिर थी। लेकिन तीन दशक बाद 2009-10 में यह 3.57 सेंटीमीटर झुक गई। पिछले अध्ययनों की तुलना में यह सामने आया है कि इस मीनार के झुकाव में बढ़ोतरी हुई है।

 

यह हलफनामा सुप्रीम कोर्ट के दिसंबर के निर्देश पर दाखिल किया गया है। प्रदूषण से ताज महल को पैदा हो रहे खतरों से संबंधित रिपोटरें के मद्देनजर कोर्ट ने एएसआई से ताजा अध्ययन रिपोर्ट मांगी थी।

 

एएसआई के अनुसार, वर्तमान अध्ययन के परिणामों की तुलना पिछले अध्ययनों से की गई है। 1952-53 के प्रारंभिक परिणामों की तुलना में 2011-12 में गुंबद का केंद्र और उत्तर-पूर्व मीनार क्रमश: 0.95 सेमी और 0.53 सेमी झुक गए हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
9 + 7

 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

'ये जवानी है दीवानी'
लंदन के विभिन्न रंग
Just Added

हैलो..हैलो
इफ्तेखार स्मृति में आयोजित नाटय समारोह में रवीन्द्र भवन में बुधवार को नाटक एक ठग।
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment