विज्ञापन
 
 
 
 

यूपी में कांग्रेस सत्ता में आई तो बढ़ेगी बेरोजगारी : मायावती

 
Source: एजेंसी   |   Last Updated 19:14(06/02/12)
 
 
 
 
गोरखपुर। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने चुनाव प्रचार में कांग्रेस पर अपना हमला जारी रखते हुए सोमवार को फिर से दोहराया कि कांग्रेस अगर उत्तर प्रदेश की सत्ता में आ गई तो फिर से बेरोजगारी और गरीबी बढ़ जाएगी।

गोरखपुर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा, "उत्तर प्रदश में सबसे ज्यादा, करीब 40 साल तक कांग्रेस ने शासन किया है। लगभग इतने ही साल केंद्र में भी कांग्रेस का राज रहा। उसकी गलत नीतियों के कारण उत्तर प्रदेश पिछड़ गया और यहां गरीबी-बेरोजगारी बढ़ी। लोगों को रोजी-रोटी के लिए दूसरे प्रांतों में जाना पड़ा।"

उन्होंने लोगों को चेताते हुए कहा, "अगर कांग्रेस प्रदेश की सत्ता में फिर से आ गई तो उसके 40 साल के राज की तरह गरीबी-बेरोजगारी इतनी बढ़ जाएगी कि लोगों को दूसरे प्रदेशों में पलायन करना पड़ेगा।"

मायावती ने कहा कि बसपा सरकार ने पिछले पांच साल में अपने संसाधनों से कांग्रेस के चालीस वर्षो के शासन से ज्यादा विकास किया।

कांग्रेस-नीत केंद्र सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए मायावती ने कहा, "अगर केंद्र हमारी पूरी मदद करता तो बसपा सरकार और ज्यादा विकास करती।"

इस दौरान मायावती ने फिर से कहा, "पिछले विधानसभा चुनाव के समय हमारी पार्टी के भोले भाले लोगों को फुसलाकर दूसरी पार्टियां छोड़कर आए कुछ लोग उनसे टिकट पाने में सफल हो गए और गलत कार्यो में लिप्त होकर बसपा सरकार की छवि धूमिल करने की कोशिश की। ऐसे तत्वों को इस बार पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखाकर उनको सही जगह पहुंचा दिया है।"

मायावती ने कहा, "समाजवादी पार्टी (सपा) की सरकार में भ्रष्टाचार और गुंडाराज चरम पर था। बसपा सरकार ने गुंडाराज का खात्मा कर कानून का राज स्थापित किया। अगर सपा सत्ता में आई तो फिर से गुंडाराज कायम हो जाएगा।"
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
1 + 3

 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

'ये जवानी है दीवानी'
लंदन के विभिन्न रंग
Just Added

हैलो..हैलो
इफ्तेखार स्मृति में आयोजित नाटय समारोह में रवीन्द्र भवन में बुधवार को नाटक एक ठग।
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment