विज्ञापन
 
Home >> Uttar Pradesh >> News >> Up Minister Takes Vow To Kill Corrupt Officers

अफसर रिश्वत लेते पकड़ा गया तो जान से मार दूंगाः सपा मंत्री

dainikbhaskar.com | Aug 14, 2012, 13:30PM IST
 
 



लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चाचा और राज्य के पीडब्ल्यूडी मंत्री शिवपाल सिंह यादव  मंगलवार को पत्रकारों से उलझ गए। एक कार्यक्रम से बाहर आते वक्त स्थानीय पत्रकारों ने शिवपाल से सवाल पूछना चाहा तो उन्होंने उसे बंद करवाने की धमकी तक दे  डाली। इससे पहले अलीगढ़ में एक कार्यक्रम के दौरान एक अन्य मंत्री ने रिश्वतखोर अधिकारियों को जान से मारने की धमकी दी। 
 यूपी में भ्रष्टाचार के सामने बेबस दिख रही अखिलेश सरकार के मंत्री राज किशोर सिंह ने कहा है कि वह रिश्वत लेने वाले अधिकारियों को या तो जान से मार देंगे या अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। अलीगढ़ में एक सभा को संबोधित करते हुए हॉर्टिकल्‍चर व फूड प्रोसेसिंग मंत्रालय के मुखिया ने कहा, 'अगर कोई अधिकारी भ्रष्टाचार करता हुआ पकड़ा गया तो उसे पकड़ कर मार दूंगा या खुद इस्तीफा दे दूंगा।'
अभी हाल ही में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चाचा और राज्य के पीडब्ल्यूडी मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा था कि जो अधिकारी मेहनत करता है वो थोड़ी बहुत चोरी कर सकता है। इस बयान की सफाई में शिवपाल ने कहा था कि मीडिया ने उनका अधूरा बयान दिखाया। 
भारतीय दंड संहिता की धारा 506 के तहत जो भी व्‍यक्ति किसी को जान से मारने की धमकी देता है उसे दो साल तक की सजा हो सकती है। राज किशोर सिंह बस्ती जिले की हरैया विधानसभा सीट से विधायक हैं। यह विधानसभा में उनकी तीसरी पारी है।
शिवपाल ने अखिलेश सरकार को फिर किया शर्मसार, बोले- कमीशनखोरी में कोई कमी नहीं आएगी
अफसरों को चोरी करने की सलाह देने के बाद मंत्री शिवपाल ने मीडिया को बताया पापी 

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment