विज्ञापन
 
Home >> Uttar Pradesh >> News >> Uttar Pradesh Breaking News Uttar Pradesh Live News

राष्‍ट्रपति‍ की बेटी ने गैंगरेप के आरोपि‍यों के लि‍ए मांगी फांसी

dainikbhaskar.com | Dec 24, 2012, 15:38PM IST
 
 

 
- राष्ट्रपति प्रणब मुख़र्जी की कत्थक नृत्यांगना बेटी शर्मिष्ठा मुख़र्जी नें दिल्ली गैंग रेप के आरोपियों के लिए मांगी फांसी। उन्होंने कहा कि‍ यूं तो वह मौत की सजा के खिलाफ हैं, लेकिन इस मामले के आरोपियों को फांसी की सज़ा दी जानी चाहिए। शर्मिष्ठा वाराणसी में बीएचयू की इंटरनेशनल पुरातन छात्र समागम में परफॉर्म करने आयी हुई हैं।
 
- लखनऊ में एक बैंक मैनेजर ने अपने परिवार को गोली मारी, फिर खुद को भी मार ली गोली। पीएनबी के बैंक मैनेजर सुरेंद्र सिंह ने अपनी बीवी, बच्‍चों को गोली मारकर खुद को भी मार ली गोली। घटना में मैनेजर की पत्‍नी और बेटी की मौत। बेटा खतरे से बाहर, मैनेजर की हालत नाजुक, ट्रॉमा सेंटर में ऑपरेशन जारी। पुलिस के अनुसार बैंक मैनेजर कई दिनों से डिप्रेशन के शिकार चल रहे थे, उनकी बेटी की मानसिक स्थित भी ठीक नहीं थी। सुबह परिवार को सोते समय गोली मारी गई।
 
- गाजीपुर में गेहूं से लदा एक ट्रक एक झोपड़ी पर पलट गया। दुघर्टना में 25 साल की कांती और उसकी तीन साल की बेटी चंदा की मौके पर ही मौत हो गई। कांती का पति उड़ीसा में मजदूरी का काम करता है।
 
- यमुना एक्सप्रेस वे पर घने कोहरे से रविवार की मध्‍य रात्रि को आठ वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में 22 लोग घायल हो गए। घटना आगरा के खंदौली स्थित टोल प्‍लाजा के पास हुई। एक टोयटा कार डिवाइडर से टकराने के बाद जल गई। इसमें अलीगढ़ निवासी सुमित अग्रवाल, पत्नी नेहा समेत पांच लोग सवार थे। कुछ देर बाद इसी कार से इंडिका कार उसके बाद वैगनआर, इनोवा, स्कार्पियो और आखिर में आई टेन कार कार जा टकराईं। पुलिस ने वाहन काटकर लोगों को वापस निकाला। घायलों में आगरा के मिढ़ाकुर डाबली निवासी अमर चंद, ड्राइवर कन्हैयालाल, कमलानगर निवासी गौरव, मनीष, कवि, गरिमा, मांजी, दिल्ली निवासी गौरव और उनकी पत्नी, गुड़गांव निवासी अनुज भटनागर और आशीष हैं।
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment