राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
Home >> Uttar Pradesh >> Azamgarh Zila >> Ballia >> Uttar Pradesh CM May Visit Delhi Gangrape Victim Village
नोएडा रेप केस: चार पुलिसकर्मी निलंबित, चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर
दैनिकभास्कर.कॉम
| Jan 06, 2013, 18:52PM IST

नोएडा. शनिवार सुबह नोएडा की एक एक्सपोर्ट कंपनी में काम करने वाली युवती का शव सेक्टर 63 में मिला। उसका रेप करके हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने बलात्कार, हत्या और सबूत नष्ट करने का केस दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं, पुलिस द्वारा लापरवाही बरतने के आरोप में प्रशासन ने चार पुलिसकर्मियों को निलंबित करके चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया है।
बताते चलें कि शनिवार सुबह नोएडा की एक एक्सपोर्ट कंपनी में काम करने वाली युवती का सेक्टर 63 में शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। बताया जा रहा है कि युवती शुक्रवार रात करीब नौ बजे अपनी सहेलियों के साथ दफ्तर से घर लौट रही थी, लेकिन घर नहीं पहुंच पाई। रात को घरवालों ने पुलिस से मामला दर्ज करके जांच करने की बात कही थी, तो पुलिस ने आनाकानी की।
दामिनी के गांव जा सकते हैं अखिलेश, फोन पर नहीं हो सका संपर्क!
दिल्ली गैंग रेप की शिकार दामिनी के पुश्तैनी गांव में कल देर शाम पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के सांसद पुत्र नीरज शेखर पहुंचे। बलिया से दूसरी बार सपा सांसद नीरज शेखर शनिवार देर शाम मृतिका दामिनी के परिवार से पेट्रोमैक्स की रौशनी में मिले। बताते चलें कि दामिनी के गांव में शाम से लेकर सुबह तक कुछ ही घंटे बिजली आती है, इसलिए उनको पीड़ित परिवार से पेट्रोमैक्स की रौशनी में ही गुफ्तगू करनी पड़ी।
सपा सांसद ने परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। उनके द्वारा परिवार को यूपी के युवा सीएम अखिलेश यादव से जोड़ने का प्रयास सार्थक नहीं हो पाया। सांसद के एक प्रतिनिधि के अनुसार मुख्यमंत्री से सांसद ने अपने ही मोबाइल फ़ोन से दामिनी के पिता से बात करवाने की कोशिश की पर नेटवर्क प्रॉब्लम के चलते तार नहीं जुड़ पाए। कई बार कोशिश करने के बावजूद दामिनी के परिवार का संवाद नहीं हो पाया। इससे सांसद काफी निराश दिखे।
दामिनी के छोटे भाई ने रविवार को दैनिकभास्कर.कॉम को बताया की बीते 10 दिनों में सांसद दूसरी बार पीड़ित परिवार या उनके सम्बन्धियों से मिले। इस पहले 10 दिन पूर्व भी सपा सांसद दामिनी के चाचा से मिले थे। इस बीच जिले के आला अधिकारियों का गांव आना शुरू हो गया है। यह कयास लग रहे हैं कि मुख्यमंत्री जल्द ही परिवार से मिलने आयेंगे। शनिवार और रविवार को भी एसडीएम और पुलिस उप अधीक्षक स्तर के अधिकारी गांव में स्थितियों का जायजा लेने पहुंचे थे, जिसके बाद से मुख्यमंत्री के शीघ्र दौरे के कयास लगने लगे हैं। सूत्रों के अनुसार हो सकता है की अखिलेश दामिनी के 12 जनवरी को होने वाले तेरहवीं संस्कार और भोज में शामिल हो।






