यूपी में मौसम ने ली करवट, बारिश ने बढ़ाई ठंड
Source: भास्कर न्यूज | Last Updated 15:57(16/01/12)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के अधिकांश इलाकों में अचानक मौसम में बदलाव होने से एक बार फिर से ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने बारिश होने की सम्भावना जताई है। सोमवार सुबह तेज धूप खिलने के बाद अचानक मौसम बदल गया और बादल घिर आए। जिससे सर्द हवाओं का असर एक बार फिर बढ़ गया और ठिठुरन महसूस होने लगी।
मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश के अधिकांश हिस्सों खासकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हवाओं के साथ बारिश के आसार हैं। उन्होंने कहा कि बारिश होने से एक बार फिर तापमान में गिरावट दर्ज होगी, जिसके परिणामस्वरूप सर्दी व ठिठुरन बढ़ जाएगी।
सोमवार सुबह राजधानी लखनऊ का तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था।