विज्ञापन
 
Home >> Uttar Pradesh >> News >> Workers Will Get Free Bicycles In UP

यूपी में श्रमिकों को भी मिलेगी मुफ्त साइकिल

dainikbhaskar.com | Dec 11, 2012, 11:20AM IST
 
 

लखनऊ. उप्र सरकार प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री डा वकार अहमद शाह ने बताया है कि राज्य में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को जल्द ही साइकिल दिए जाने की योजना पर विचार हो रहा है। निर्माण श्रमिकों को सोलर होम लाइट भी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि निर्माण श्रमिकों के कल्याण के लिए 15 योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। 
 
श्रम मंत्री के अनुसार उप्र भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड प्रदेश में निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों के कल्याण के लिए 15 कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। 
 
योजनाओं में मातृत्व हितलाभ योजना में महिला निर्माण श्रमिक को तीन हजार रुपए, शिशु हितलाभ योजना में श्रमिक को पुत्र होने की दशा में तीन हजार रुपए एवं पुत्री होने की दशा में चार हजार रुपए तक, दुर्घटना सहायता योजना में स्थाई आंशिक अपंगता, विकलांगता की स्थिति में 40 हजार रुपए, स्थाई पूर्ण अपंगता-विकलांगता की स्थिति में 75 हजार रुपए एवं दुर्घटना में मृत्यु होने की दशा में एक लाख रुपए तक, मेधावी छात्र पुरस्कार योजना में छात्र की कक्षा के आधार पर चार हजार रुपए से बाइस हजार तक, मृत्यु एवं अंत्येष्टि सहायता योजना में अंत्येष्टि आदि खर्चों के लिए आठ हजार रुपए एवं मृतक के आश्रितों को 30 हजार रुपए की एकमुश्त तात्कालिक सहायता दिया जा रहा है।
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment