विज्ञापन
 
Home >> Union Territory >> Chandigarh >> News >> 5 Bills Were Passed Without Debate In Punjab

पंजाब में बिना बहस पारित हो गए 5 बिल

भास्कर न्यूज | Dec 20, 2012, 15:35PM IST
 
 

चंडीगढ़। भारी हंगामे के बीच पंजाब सरकार ने मंगलवार को प्रापर्टी टैक्स समेत पांच अहम बिल पारित किए। विपक्ष ने किसी भी बिल पर बहस में भाग नहीं लिया।
 
हंगामा मुख्यमंत्री के स्पष्टीकरण को लेकर शुरू हुआ। लॉ एंड आर्डर पर बहस से पहले मुख्यमंत्री मुक्तसर में अपने ऐच्छिक कोटे से 45 करोड़ खर्च करने के आरोपों पर स्पष्टीकरण देना चाहते थे। इस पर विपक्ष का कहना था कि उन्होंने इस मुद्दे पर बहस करवाने की मांग की हुई है। 
 
मुख्यमंत्री आरोपों से पहले ही स्पष्टीकरण कैसे दे सकते हैं? इस बात पर दोनों पक्षों के बीच भारी हंगामा हुआ। कांग्रेस नेताओं ने बिल की प्रतियां फाड़ दीं और स्पीकर के खिलाफ भी नारेबाजी की। हंगामे के बीच सरकार ने पांच बिल पारित करवा लिए लेकिन सदन की कार्यवाही तीन बार स्थगित करनी पड़ी।
 
हंगामे के बीच पारित बिल
 
विपक्ष के हंगामे के बावजूद सरकार प्रापर्टी टैक्स (नगर निगम-नगर पालिका), पंजाब टाउन इंप्रूवमेंट (संशोधन) बिल, पंजाब विलेज कॉमन लैंड (रेगुलेशन) बिल, पंजाब (इंस्टीट्यूशंस एंड अदर बिल्डिंग्स) टैक्स संशोधन बिल को पारित करवाने में कामयाब रही।
 
> विपक्ष बहस से भाग रहा है। सीएम स्टेटमेंट की जगह एक्सप्लेनेशन देना चाहते थे। क्या उनको इतना भी हक नहीं। कोरिजंडम में टेक्निकल मिस्टेक है। बहस को तैयार हैं।
-सुखबीर बादल
 
> राज्य में कानून व्यवस्था की गंभीर स्थिति है। सरकार एक दिन पहले हां करने के बाद अब बहस से भाग रही है। मुख्यमंत्री असली मुद्दे को दबा रहे हैं।
-कैप्टन अमरिंदर सिंह
 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment