विज्ञापन
 
Home >> Union Territory >> Chandigarh >> News >> Akshay Kumar As Punjabi

अक्षय कुमार का पीए बनकर पंजाबी एक्टर सोनू बाजवा से रोल दिलाने के लिए 35 हजार

संजीव महाजन | Feb 22, 2013, 16:06PM IST
 
 

चंडीगढ़.  पंजाबी फिल्मों में आमतौर पर विलेन का किरदार निभाने वाले सोनू बाजवा को एक शख्स ने अक्षय कुमार का पीए बनकर ठगने की कोशिश की।
 
इसी शख्स के हाथों पहले ठगे जा चुके सिंगर मनी औजला ने अपनी आपबीती साझा करते हुए सोनू को सचेत किया, जिसके बाद यह शख्स बेनकाब हुआ। इसकी पहचान साहिल शर्मा के रूप में हुई है। थाना-34 पुलिस ने साहिल को गिरफ्तार कर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। साहिल के खिलाफ मुंबई और हैदराबाद में भी उभरते कलाकारों को ठगने के कई केस दर्ज हैं।
 
 साहिल पंजाबी फिल्मों में हीरो, विलेन का किरदार निभाने वाले और सिंगर्स को निशाना बनाता था। लालच देता था पंजाबी फिल्मों से बॉलीवुड में एंट्री का। साहिल कभी खुद को एक्टर अक्षय कुमार का मैनेजर बताता था, तो कभी आमिर खान का पीए। बॉलीवुड में कदम रखने की चाहत में उभरते कलाकार झांसे में आ जाते थे और साहिल को हजारों रुपए दे देते थे।
 
ऐसे देता था झांसा
 
पंजाबी फिल्म सिरफिरे में विलेन का किरदार निभाकर मशहूर हुए नयागांव के सोनू बाजवा को 4 दिन पहले साहिल का फोन आया। साहिल ने खुद को बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार का पीए-कम-मैनेजर बताया और कहा कि अक्षय की दूसरी पीए बांसुरी पटेल सिर्फ उनकी मीटिंग देखती हैं।
 
अक्षय कुमार गैंग्स ऑफ वासेपुर-3 में बतौर हीरो काम कर रहे हैं। अक्षय ने पंजाबी फिल्मों में सोनू के नेगेटिव रोल देखें हैं, जो उन्हें पसंद आए। वह चाहते हैं कि सोनू बाजवा उनकी फिल्म में बतौर विलेन काम करें। जब यह फोन आया, तब सोनू जालंधर में पंजाबी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। शूटिंग खत्म कर सोनू ने साहिल को फोन किया।
 
साहिल ने पहले उन्हें होटल जेडब्लयू मैरियट, सेक्टर-35 में मिलने के लिए बुलाया। 18 फरवरी को सोनू मैरियट में साहिल से मिलने पहुंचे, तो उसने बताया कि वह पिकाडली मॉल के जिम में है। सोनू जिम में साहिल से मिले। साहिल ने बताया कि किसी तरह की लाइव परफॉरमेंस या बॉलीवुड में एक्टिंग के लिए पब्लिक परफॉरमेंस लाइसेंस (पीपीएल) की जरूरत होती है। इसके लिए 35 हजार रुपए फीस चुकानी होगी। सोनू ने साहिल को 35 हजार रुपए दे दिए। साहिल ने सोनू से उसका पासपोर्ट और 2 फोटोग्राफ्स भी मांगी।
 
सोनू ने बताया कि वह अपने घर से पासपोर्ट लेने जा रहे थे, तभी पंजाबी सिंगर और हनी सिंह के रिश्तेदार मनी औजला का फोन आया। सोनू ने मनी को बताया कि अक्षय कुमार का मैनेजर मिला है, अगर वह चाहे तो वह उसकी भी मुलाकात करवा सकता है। इस पर मनी ने सोनू को बताया कि दिनेश नाम का शख्स खुद उन्हें और कई अन्य पंजाबी कलाकारों को कभी अक्षय कुमार, तो कभी आमिर खान का पीए बनकर ठग चुका है। बुधवार शाम सोनू मनी को साथ लेकर पिकाडली जिम पहुंचे, जहां साहिल बेनकाब हो गया। मनी ने उसे पहचान लिया और बताया कि इसी ने दिनेश बनकर ठगा था। खुलासा हुआ कि साहिल कई कलाकारों को बॉलीवुड एंट्री के नाम पर ठग चुका है। 
 
 
सोनू बाजवा से ठगी के आरोपी साहिल शर्मा को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है कि आरोपी ने अब तक किन-किन कलाकारों को बॉलीवुड में एंट्री दिलवाने के नाम पर ठगा है।                                       -
 
सतबीर सिंह, कार्यकारी डीएसपी साउथ
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment