अंबाला में लावारिस मिली फिजा की स्कारपियो, आज खुलेगा लॉकर
चंडीगढ़/मोहाली. फिजा की मौत का रहस्य गहराता जा रहा है। फिजा अपने आखिरी दिनों में अपने वकील और दोस्त दिलीप महाजन की जिस स्कार्पियो में घूम रही थी, वह लावारिस हालात में अंबाला में मिली है। फिजा ने मरने से एक हफ्ता पहले यह जीप वकील से चलाने के लिए ली थी। कई बार मांगने के बाद भी उसे वापस जीप नहीं लौटाई और कहा था कि जीप उसने हरियाणा में किसी को चलाने के लिए भेजी है। स्कार्पियो से चंडीगढ़ के एक अस्पताल का पर्चा मिला है जो अनुराधा बाली (फिजा का पुराना नाम) के नाम पर बना है। अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर कौन लोग थे,जिनके पास स्कार्पियो थी और अब वे इसे लावारिस क्यों छोड़ गए हैं।
फिजा की मौत में फंसेंगे विश्नोई? पुलिस के सामने अल्वी ने लिया नाम
DISTURBING : फिजा की क्षत-विक्षत लाश की तस्वीरें
कैमरे ने कैद की मौत से ठीक पहले फिजा की कुछ ख़ास तस्वीरें
मुंहबोले भाई का आरोप- फिजा की मौत में कुलदीप का हाथ







