राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
Home >> Union Territory >> Chandigarh >> News >> Intoxication Is Lethal Dose Of Heroin From A Student's Death
नशा करना हुआ जानलेवा, हेरोइन की डोज से छात्रा की मौत
भास्कर न्यूज
| Dec 19, 2012, 08:36AM IST

चंडीगढ़। गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गल्र्स, सेक्टर-11 की छात्रा राधिका शर्मा की सोमवार रात हेरोइन के ओवरडोज से मौत हो गई। राधिका ने अपनी सहेली व मॉडल स्वीटी और दो युवकों के साथ सेक्टर 22 के एक होटल में हेरोइन ली थी। तबीयत बिगड़ने पर उसे पीजीआई ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने स्वीटी की शिकायत पर सेक्टर 24 के गगनदीप और अमृतसर के सौरभ को गैर इरादतन हत्या के केस में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को उनसे 4 ग्राम हेरोइन भी मिली है।
सहेली ने दिया बयान
पुलिस को दिए बयान में स्वीटी ने बताया कि सोमवार रात उसने गगनदीप को फोन करके कोड वर्ड में पूछा कि ‘एच’ (हेरोइन) है या नहीं। इस पर गगनदीप ने उसे अरोमा लाइट पॉइंट के पास आने को कहा। स्वीटी और राधिका रात करीब साढ़े 8 बजे वहां पहुंच गईं। गगनदीप अपने साथी सौरभ के साथ था।
उनकी कार में बैठकर चारों सेक्टर 22 के एक होटल पहुंचे और कमरा बुक करवाया। वहां चारों ने हेरोइन ली। स्वीटी कुछ देर बाद चली गई। जबकि आरोपी राधिका को हेरोइन पिलाते रहे जिससे वह बेहोश हो गई। इस पर आरोपियों ने स्वीटी को फोन करके दोबारा बुलाया। फिर वे राधिका को सेक्टर-22 में एक प्राइवेट डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने उसे सेक्टर 16 के जनरल अस्पताल रेफर कर दिया। हालत गंभीर होने के कारण उसे वहां से पीजीआई रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
अंबाला से आई थी पढ़ने
सेकेंड ईयर की छात्रा राधिका सेक्टर15 में बतौर पेइंग गेस्ट रहती थी। वह मूल रूप से अंबाला की रहने वाली थी। उसके
पिता प्राइवेट हॉस्पिटल में लैब अटेंडेंट हैं। सेक्टर-15 में पीजी में साथ रहने वाली लड़कियों के मुताबिक राधिका कम बोलती थी। वह अक्सर बाहर रहती थी। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले उसे खून की उल्टी आई थी।






