चंडीगढ़। खूबसूरत उंगलियों पर पीले, काले रंग से बनाई तस्वीरें, कहीं चटख हरे रंग के बीच सिल्वर कलर का उपयोग तो कहीं रेड-पर्पल का इस्तेमाल कर दिया जा रहा था कृति को आकार।
पीयू के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) में ‘साइनाइड 2013’ के दूसरे दिन हर तरफ बिखरे थे कला के रंग। कहीं नेल पेंटिंग से हाथों को खूबसूरत बनाया गया तो कहीं हथेलियों पर मेहंदी सजाई गई।
साइंस स्टूडेंट्स ने कला में भी खूब हाथ आजमाए। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई, जिनमें स्टूडेंट्स ने बढ़चढ़ कर हिस्स लिया। अंडा कैच करने की प्रतियोगिता में भी कई ने हाथ आजमाया।
इस खेल में लड़कियां भी पीछे नहीं रहीं। पेपर डांस और फनी गेम्स के बीच ही चला प्रश्न-उत्तर का दौर। शाम के समय डांस कंपीटीशन और फैशन शो आयोजित किया गया।
मिनट टू मिनट : इस फन गेम में एक मिनट के अंदर ही गेम को पूरा करना था।
बिजनेस क्विज : बिजनेस की बारीकियों को समझाया प्रतिभागियों ने। उनसे सवाल किए गए।
फिजिक्स क्विज : विज्ञान की बारीकियों से जुड़ी इस क्विज में स्टूडेंट्स ने नई तकनीक और नए प्रयोग के बारे में बताया।
जरनल नॉलेज क्विज : आम जिंदगी से जुड़े सवालों के जवाब देना स्टूडेंट्स के लिए आसान नहीं था।
अंताक्षरी : हिंदी फिल्मी गीतों की इस श्रृंखला में थी, पंजाबी गीत गाने की भी इजाजत।
डिगी हंट : कंप्यूटर से जुड़े सवालों के जवाब स्टूडेंट्स ने दिए। प्रश्न थे कंप्यूटर के और जवाब इंसान के।
देखिए तस्वीरें...