विज्ञापन
 
Home >> Union Territory >> Chandigarh >> News >> Police Not Arrested Any Person After 27 Days In Jyoti Murder Case

ज्योति मर्डर केस: 27 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

भास्कर न्यूज | Dec 19, 2012, 08:22AM IST
 
 

चंडीगढ़। ज्योति मर्डर केस में 27 दिन बाद भी पंचकूला पुलिस कांग्रेसी नेता रामकुमार चौधरी तक नहीं पहुंच पाई है। इस केस में बद्दी के ही पांच अन्य लोगों को तलाशने में भी पुलिस को कामयाबी नहीं मिली है। 
 
यह हाल तब है जब खुद डीजीपी एसएन वशिष्ठ इस केस की रेगुलर मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इस बीच मंगलवार को हरियाणा के होम सेक्रेटरी समीर महातुल ने पंचकूला पुलिस को इस केस की जांच तेजी से करने के आदेश जारी किए हैं।
 
अमृतसर गई टीम:  पंचकूला पुलिस की टीम मंगलवार को अमृतसर गई। सूचना थी कि ज्योति के कत्ल के बाद से फरार बद्दी के धर्मबीर का भाई अमृतसर में रहता है।
 
पुलिस को शक नशीला पदार्थ दिया गया था
 
पुलिस ने शक जताया है कि ज्योति को मारने से पहले उसे कोई नशीला पदार्थ देकर बेहोश किया गया और फिर गला दबा दिया गया। पुलिस ने एफएसएल को विसरा जांच में इन दोनों पहलुओं को क्लियर करने को कहा है। विसरा रिपोर्ट सोमवार को आनी थी, लेकिन अब यह बुधवार को आएगी।
 
॥ज्योति मर्डर केस में हम अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं कर सके हैं। रामकुमार चौधरी भी इन्वेस्टिगेशन में शामिल नहीं हुए हैं। पुलिस उनके घर गई थी, लेकिन वह मिल नहीं रहे। ज्योति के कातिलों की तलाश में हिमाचल और पंजाब में छापेमारी जारी है।
-वरिंदर सांगवान, एसीपी
॥ज्योति के कातिलों को पकड़ने के लिए हमारी टीमें बाहर गई हैं। हम कई जगह रेड कर रहे हैं। कातिलों को जल्द पकड़ लेंगे।
- पारुल कुश जैन, डीसीपी
 

 

 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment