विज्ञापन
 
Home >> Union Territory >> Chandigarh >> News >> Punjab Chief Minister Parkash

VIDEO: यहां जाने मजीठिया की तरफ इशारा कर क्‍या कह डाला बड़े बादल ने

ब्रज मोहन सिंह | Jan 07, 2013, 13:40PM IST
 
 

चंडीगढ़.  पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल अभी राजनीति से संन्यास लेने की नहीं सोच रहे। यह बात उन्होंने शनिवार को फगवाड़ा में चल रहे एनआरआई सम्मलेन में कही।
 
दुनिया भर से यहां पहुंचे एनआरआई पंजाबियों से उन्होंने कहा कि उनका अभी रिटायर होने इरादा नहीं है। नई पीढ़ी को सत्ता चाहिए तो पहले जनता का विश्वास जीतकर दिखाना होगा। दरअसल, शुक्रवार को चंडीगढ़ में कुछ एनआरआईज ने बादल को सलाह दी थी कि वे सत्ता की कमान किसी युवा को सौंप सकते हैं।  
 
मजीठिया की तरफ इशारा
 
बादल ने राजस्व मंत्री विक्रम मजीठिया की तरफ इशारा किया और कहा-‘आजकल इनके जैसे नेताओं को सत्ता प्लेट में मिल रही है, जबकि लोगों के हितों के लिए मैंने 17 साल जेल में गुजारे, तब जाकर सीएम बना हूं।’ मजीठिया उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल के साले हैं और पिछले दिनों विधानसभा में गालीगलौज की घटना के चलते सुर्खियों में रहे हैं।
 
बादल के खिलाफ आरोपों पर यूएस में 29 को सुनवाई
 
न्यूयॉर्क त्न पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ मानवाधिकार उल्लंघन मामले में अमेरिकी कोर्ट 29 जनवरी को सुनवाई करेगी। बादल व उनके समर्थकों पर पंजाब में सिखों पर अत्याचार करने का आरोप है। मामले की सुनवाई विस्कॉन्सिन में जज रूडोल्फ रैंडा करेंगे। यह मुकदमा मानवाधिकार ग्रुप ‘सिख्स फॉर जस्टिस’ और सिमरनजीत सिंह मान की एसएडी अमृतसर ने दायर किया है।
 
क्या है आरोप : संस्था का आरोप है कि सिखों के परिवारों को भारत में ‘बादल के एजेंट’ परेशान कर रहे हैं और धमका रहे हैं। बादल के शासन में इनके परिवारों पर अत्याचार हो रहे हैं, हत्याएं हो रही हैं।
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment