चंडीगढ़. सेक्टर 17 प्लाजा में मंगलवार की दोपहर काफी चहल पहल रही। ठंड का मजा लेने पहुंचे वहां लोग पंजाबी फिल्म की शूटिंग को भी एंजॉय कर रहे थे। पंजाबी फिल्म ‘फेर मामला गड़बड़ है’ की शूटिंग यहां हुई।
इस फिल्म में रौशन प्रिंस और राणा रणबीर एक अलग लुक में दिख रहे हैं। फिल्म के सीन में राणा रणबीर और रौशन प्रिंस नई हीरोइन भानुश्री मेहरा के साथ शॉपिंग करते देखे गए। रौशन प्रिंस की यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले वह पंजाबी फिल्म सिरफिरे फिल्म में दिखे थे।
फोटो: जसविंदर सिंह