चंडीगढ़. ‘आज जहां दिल्ली में घटी घटना ने देश को शर्मसार कर दिया है, वहीं सनमीत कौर ने केबीसी के मंच पर पांच करोड़ जीतने वाली पहली महिला बनकर महिला शक्ति को एक बार फिर साबित किया है।’ ये
अमिताभ बच्चन थे।
उन्होंने ये पंक्तियां सनमीत कौर साहनी की तारीफ में कही, जो केबीसी में पांच करोड़ जीती हैं। सनमीत चंडीगढ़ में जन्मीं और अब काफी साल से मुंबई में रहती हैं।
शो में हिस्सा लेने आईं सनमीत ने सिख धर्म का प्रतीक ‘खंडा’ अमिताभ को गिफ्ट किया।उसे ब्रोच की तरह पहनकर अमिताभ ने पूरा शो होस्ट किया। सनमीत ने सिटी लाइफ से बात करते हुए जीत की खुशी और शो के प्रति अपने प्यार की कहानी शेयर की।
आगे की तस्वीरों के साथ पढ़िए पूरी स्टोरी