नई दिल्ली. अनुराधा शर्मा की खुदकुशी के पीछे प्रारंभिक तौर पर परिजन और पुलिस मानसिक तनाव और अवसाद को मुख्य वजह मान रही हैं।
अनुराधा शर्मा की बेटी और एमडीएलआर एयरलाइंस की पूर्व एयर होस्टेज गीतिका शर्मा ने गत वर्ष 5 अगस्त को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके वजह से अनुराधा शर्मा मानसिक तौर पर परेशान चल रहीं थी।
गीतिका शर्मा ने अपने सुसाइड नोट में खुदकुशी के लिए हरियाणा के गृह राज्य मंत्री और एमडीएलआर एयरलाइंस के प्रबंध निदेशक गोपाल गोयल कांडा सहित सहकर्मी अरुणा चड्ढा को जिम्मेदार ठहराया था।
दो पेज के सुसाइड नोट में गीतिका शर्मा ने गोपाल गोयल कांडा और अरुणा चड्ढा पर उसे और उसके परिवार को कई बार धोखा देने के साथ कई गंभीर आरोप लगाए थे।
आगे पढ़िए, सिस्टम की उस असफलता का सच जिसने एक मां को किया आत्महत्या पर मजबूर