नई दिल्ली। दिल्ली यूनिवर्सिटी के जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज में उस वक्त खलबली मच गई, जब कॉलेज की ओर से मंगलवार को शिक्षा के माध्यम से महिला सशक्तिकरण विषय पर शिक्षा सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन और अभिनेता
आमिर खान यहां पहुंच गए।
कैमरन ने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण तब ही संभव है, जब लोगों की सोच में बदलाव आएगा। उन्होंने इस अवसर पर महिलाओं की इस स्थिति के लिए जिम्मेदार पितृसत्तात्मक व्यवस्था को बताया।
इस मौके पर डीयू के कुलपति प्रो. दिनेश सिंह सहित ब्रिटेन के शिक्षा मंत्री डेविड वर्लिट समेत 27 विश्वविद्यालयों के कुलपतियों का प्रतिनिधिमंडल भी कॉलेज पहुंचा।
इस मौके पर
आमिर खान ने कुपोषण के शिकार बच्चों को लेकर चल रहे अभियान पर विस्तार से चर्चा की। महिलाओं की स्थिति पर खान ने कहा कि यदि देश को विकास करना है तो कन्या भ्रूण हत्या को रोकना आवश्यक है।
कैमरन के आने की खबर कॉलेज प्रबंधन द्वारा गुप्त रखी गई थी। नीले सूट में पहुंचे कैमरन व स्वेट शर्ट व काले ब्लेजर में पहुंचे
आमिर खान को अपने बीच पाकर छात्राओं की खुशी का ठिकाना नहीं था।
46 वर्षीय वीवीआईपी गेस्ट के साथ-साथ वहां मौजूद थे बॉलीवुड स्टार
आमिर खान। बातचीत का मुख्य मुद्दा महिलाओं के साथ होने वाला व्यवहार था। इस मौके पर वैसे तो नौकरी और करियर की ढेर-सी बातें हुईं और हंसी-मजाक के कुछ हलके-फुल्के क्षण भी आये, लेकिन यहां मौजूद 300 लड़कियों की एक मांग ने एक बारगी तो सबको चौंका ही दिया।
आगे स्लाइड के साथ जानिए क्या थी लड़कियों की मांग और क्या हुआ उसका अंजाम!