राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
दिल्ली पुलिस पर शीला ने फिर साधा निशाना पीएम को लिखा पत्र
भास्कर न्यूज | Feb 18, 2013, 02:59AM IST

नई दिल्ली. दिल्ली पुलिस को फिर से निशाने पर लेते हुए मुख्यमंत्री ने राजधानी में बेहतर पुलिस सेवाओं के लिए प्रधानमंत्री से दखल देने की मांग की है।
शिकायत में मुख्यमंत्री ने कहाकि दिल्ली पुलिस 16 दिसंबर के सामूहिक बलात्कार की घटना के बाद महिलाओं को बेहतर सुरक्षा मुहैया क राने के अपने वादे को पूरा नहीं कर पायी है।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लिखे पत्र में शीला ने कहा कि स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है क्योंकि पिछले दो माह में शहर में पुलिस व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं देखा गया है। हालांकि पुलिस ने एक घटना के बाद उभरे व्यापक जनरोष के बाद आश्वासन दिया था कि वह महिलाओं की सुरक्षा में इजाफा क रेगी।
शीला ने प्रधानमंत्री से कहा कि वह इस मामले पर गंभीरता से विचार क रें और समुचित क दम उठाएं। सूत्रों ने बताया कि 13 फ रवरी को लिखे इस पत्र में शीला ने सुरक्षा आयोग के कामकाज का भी उल्लेख किया है। आयोग कानून एवं व्यवस्था कायम रखने के बारे में दिशा निर्देश तय क रता है।
उन्होंने सुझाव दिया कि आयोग की सिफारिशों पर गंभीरता से विचार कि या जाना चाहिए। शीला ने गैंगरेप की घटना के बाद पुलिस की कड़ी आलोचना की थी और दिल्ली पुलिस आयुक्त नीरज कुमार के इस्तीफे की मांग की थी। उन्होंने इस बात पर भी खेद जताया कि पुलिस के कामकाज पर उनका कोई नियंत्रण नहीं है जो गृह मंत्रालय के सीधे नियंत्रण में है।
केंदीय गृह मंत्रालय ने पिछले आयोग में बदलाव क रते हुए इसमें दिल्ली की मुख्यमंत्री को शामिल कि या है। इस आयोग को 2010 में पुलिस सुधार के लिए न्यायमूर्ति केटी थामस की सिफारिश पर गठित कि या था।
सूत्रों ने बताया कि शीला ने इसी तरह का एक पत्र केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे को लिखकर कहा है कि शहर में पुलिस सेवा में सुधार के लिए प्रभावी क दम उठाए जाएं ताकि महिलाएं अपने को सुरक्षित महसूस कर सकें। उन्होंने दो माह पहले 23 वर्षीय पैरामेडिकल छात्रा के साथ हुए नृशंस सामूहिक बलात्कार के चलते हुए उपजे व्यापक जनाक्रोश क ा जिक्र किया और कहा, ‘पुलिस के खिलाफ व्यापक जनाक्रोश के बावजूद कुछ भी नहीं बदला है।’






