राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
तिल-तिल कर जेल में मरें दोनों, सुसायड नोट में गीतिका की मां ने लिखा
भास्कर न्यूज
| Feb 18, 2013, 17:32PM IST

नई दिल्ली . बीते छह माह से गीतिका की मौत के राज तलाश रही दिल्ली पुलिस ने अब उसकी मां की मौत की जांच तेज कर दी है। इस कड़ी में रविवार शाम को उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस अतिरिक्त उपायुक्त पी. करुणाकरण के नेतृत्व में गठित एसीपी, एसएचओ और जांच अधिकारी की एक टीम अशोक विहार स्थित अनुराधा के घर पहुंचे।
करीब एक घंटे तक पुलिस अधिकारियों ने अनुराधा के पति, बेटे के साथ-साथ जेठ-जेठानी से अनौपचारिक बातचीत की। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अनुराधा के परिवार के अभी तक अधिकारिक बयान नहीं लिए गए हैं। छह माह में परिवार के दो सदस्यों की मौत के गम में डूबे परिवार से बेहद हल्के माहौल में बातचीत के लिए पुलिस की टीम गई थी।
इस दौरान अनुराधा द्वारा लिखे दोनों सुसाइड नोट की कॉपी भी पुलिस के पास मौजूद थी। पुलिस यह जानना चाहती थी कि गीतिका की मौत के छह माह बाद अनुराधा के अचानक इतने भावुक होने के पीछे आखिर क्या कारण था। अनुराधा बीते कुछ दिनों में कहां-कहां गई और किन किन लोगों से मिली।
तिल तिल कर जेल में मरें दोनों, गीतिका की मां ने आखिरी खत में लिखा
बेटी गीतु की मौत को ना भूल पा रही अनुराधा जिंदगी की लड़ाई भले ही हार गई हो लेकिन गोपाल कांडा द्वारा दिए गए दर्द को कभी नहीं भूल पाई। शायद यही वजह है कि मौत को गले लगाने से पहले भी वह गोपाल कांडा और अरुणा चड्ढा के प्रति अपने क्रोध का जिक्र किया।
उन्होंने अपनी अंतिम इच्छा में यही चाहा है कि ‘इन दोनों को इतनी सजा मिले कि दोनों तिल-तिल कर जेल में ही मर जाएं’। इस खत में गीतिका और अंकित को अपनी जान बताने वाली मां अनुराधा कहती हैं, ‘अंकित मुझे तो मरना ही था, आज नहीं तो कल। मैंने सोच लिया था। लेकिन मैं तुम दोनों से बहुत प्यार करती हूं।’ उन्होंने लिखा है कि मेरी मौत के बाद मेरे फैमिली से कुछ न पूछा जाए, क्योंकि वे पहले दुखी हैं और वे निदरेष हैं।
मोबाइल और चश्मे के कवर के नीचे रखा मिला सुसाइड नोट
एक अधिकारी ने बताया कि अनुराधा के सुसाइड नोट पर उपर शुरूआत में सुसाइड नोट लिखने का समय शुक्रवार 15 फरवरी शाम 4.25 मिनट बताया है। जिस पंखे से वह लटकी मिली उसके ठीक नीचे अनुराधा द्वारा लिखा एक सुसाइड नोट मोबाइल और चश्मे के कवर के नीचे रखा मिला। सुसाइड नोट एक बॉल पेन से लिखा गया था।
सुसाइड नोट में उन्होंने बेटे को मजबूत रहने की सलाह देते हुए कहा कि आज में अपनी बेटी गीतू(गीतिका शर्मा) के पास जाकर सो जाऊंगी। कमरे की जांच के दौरान पुलिस को बैड के बायीं तरफ कोने में स्थित बने लकड़ी के छोटे से मंदिर के ऊपर लगी बेटी गीतिका शर्मा की तस्वीर के सामने रखे एक पेन के नीचे अनुराधा द्वारा लिखा एक अन्य सुसाइड नोट बरामद हुआ।
दूसरे सुसाइड नोट में अनुराधा ने हरियाणा के पूर्व गृह राज्य मंत्री गोपाल कांडा और उसकी सहआरोपी अरुणा चड्ढा पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया। पुलिस के मुताबिक अनुराधा के पति दिनेश शर्मा और जेठानी ज्योति शर्मा ने इस बात की तस्दीक कर दी है कि सुसाइड नोट पर लिखावट व हस्ताक्षर मृतका के ही हैं।










